Psalms 136CLBSI

1प्रभु की सराहना करो, क्‍योंकि प्रभु भला है; उसकी करुणा शाश्‍वत है।

2परम परमेश्‍वर की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।

3परम स्‍वामी की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।

4अकेले ही महान आश्‍चर्य कर्म करने वाले की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।

5बुद्धि से आकाश बनाने वाले की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।

6सागर के ऊपर पृथ्‍वी को फैलाने वाले की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।

7महान् प्रकाश-पिण्‍ड बनाने वाले की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।

8उसने दिन पर शासन करने के लिए सूर्य बनाया, उसकी करुणा शाश्‍वत है।

9उसने रात पर शासन करने के लिए चन्‍द्रमा और तारागण बनाए, उसकी करुणा शाश्‍वत है।

10मिस्र देश के पहिलौठों को मारनेवाले की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।

11मिस्र देश से इस्राएलियों को निकालनेवाले की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।

12उसने अपनी सामर्थी और शक्‍तिशाली भुजा से उनको निकाला था, उसकी करुणा शाश्‍वत है।

13लाल सागर को खण्‍ड-खण्‍ड करने वाले की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।

14उसने लाल सागर के मध्‍य से इस्राएल को पार कराया, उसकी करुणा शाश्‍वत है।

15पर उसने फरओ और उसकी सेना को समुद्र में फेंक दिया, उसकी करुणा शाश्‍वत है।

16अपने निज लोगों का निर्जन प्रदेश में नेतृत्‍व करने वाले की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।

17बड़े-बड़े राजाओं को मारनेवाले की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।

18उसने प्रतापी राजाओं को भी मारा: उसकी करुणा शाश्‍वत है−

19अमोरियों के राजा सीहोन को, उसकी करुणा शाश्‍वत है−

20बाशान के राजा ओग को मारा, उसकी करुणा शाश्‍वत है।

21और उनकी भूमि को पैतृक सम्‍पत्ति बनने के लिए, उसकी करुणा शाश्‍वत है−

22अपने सेवक इस्राएल की पैतृक-सम्‍पत्ति बनने के लिए प्रदान कर दिया; उसकी करुणा शाश्‍वत है।

23प्रभु ने हमारी दुर्दशा में हमें स्‍मरण किया, उसकी करुणा शाश्‍वत है।

24और हमारे बैरियों से हमें छुड़ाया। उसकी करुणा शाश्‍वत है।

25समस्‍त प्राणियों को भोजन देनेवाले की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।

26स्‍वर्ग के परमेश्‍वर की सराहना करो, उसकी करुणा शाश्‍वत है।

Hindi CL Bible - पवित्र बाइबिल Copyright © Bible Society of India, 2015. Used by permission. All rights reserved worldwide.

Choose Translation

Switch translation for Psalms 136.

Reading Settings

Paragraph viewDisplay verses as flowing paragraphs instead of individual lines
Show verse numbersDisplay verse numbers inline
Red letterHighlight the words of Christ in red

Sign in to save your reading preferences across sessions.