1 Chronicles 8HINOVBSI

1बिन्यामीन से उसका जेठा बेला, दूसरा अशबेल, तीसरा अहृह,

2चौथा नोहा, और पाँचवाँ रापा उत्पन्न हुआ।

3बेला के पुत्र अद्दार, गेरा, अबीहूद,

4अबीशू, नामान, अहोह,

5गेरा, शपूपान और हूराम थे।

6एहूद के पुत्र ये हुए (गेबा के निवासियों के पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष ये थे, जिन्हें बन्दी बनाकर मानहत को ले जाया गया था)।

7और नामान, अहिय्याह और गेरा (इन्हें भी बन्दी बनाकर मानहत को ले जाया गया था), और उसने उज्जा और अहिलूद को जन्म दिया।

8शहरैम से, हशीम और बारा नामक अपनी स्त्रियों को छोड़ देने के बाद, मोआब देश में लड़के उत्पन्न हुए।

9उसकी अपनी स्त्री होदेश से योआब, सिब्या, मेशा, मल्काम, यूस, सोक्या,

10और मिर्मा उत्पन्न हुए। उसके ये पुत्र अपने अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष थे।

11और हूशीम से भी अबीतूब और एल्पाल का जन्म हुआ।

12एल्पाल के पुत्र: एबेर, मिशाम और शेमेर; इसी ने ओनो और गाँवों समेत लोद को बसाया।

13फिर बरीआ और शेमा, जो अय्यालोन के निवासियों के पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष थे, और जिन्होंने गत के निवासियों को भगा दिया,

14और अह्यो, शाशक, यरमोत,

15जबद्याह, अराद, एदेर,

16मीकाएल, यिस्पा, योहा, जो बरीआ के पुत्र थे।

17जबद्याह, मशुल्‍लाम, हिजकी, हेबर,

18यिशमरै, यिजलीआ, योबाब जो एल्पाल के पुत्र थे।

19याकीम, जिक्री, ज़ब्दी,

20एलीएनै, सिल्‍लतै, एलीएल,

21अदायाह, बरायाह और शिम्रात जो शिमी के पुत्र थे।

22यिशपान, यबेर, एलीएल,

23अब्दोन, जिक्री, हानान,

24हनन्याह, एलाम, अन्तोतिय्याह,

25यिपदयाह और पनूएल जो शाशक के पुत्र थे।

26शमशरै, शहर्याह, अतल्याह,

27योरेश्याह, एलिय्याह और जिक्री जो यरोहाम के पुत्र थे।

28ये अपनी अपनी पीढ़ी में अपने अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष और प्रधान थे, ये यरूशलेम में रहते थे।

29गिबोन में गिबोन का पिता रहता था, जिसकी पत्नी का नाम माका था।

30उसका जेठा पुत्र अब्दोन था, फिर शूर, कीश, बाल, नादाब,

31गदोर, अह्यो और जेकेर हुए।

32मिकोत से शिमा उत्पन्न हुआ। और ये भी अपने भाइयों के सामने यरूशलेम में रहते थे, अपने भाइयों ही के साथ।

33नेर से कीश उत्पन्न हुआ, कीश से शाऊल, और शाऊल से योनातान, मलकीश, अबीनादाब, और एशबाल उत्पन्न हुआ;

34और योनातान का पुत्र मरीब्बाल हुआ, और मरीब्बाल से मीका उत्पन्न हुआ।

35मीका के पुत्र: पीतोन, मेलेक, तारे और आहाज।

36आहाज से यहोअद्दा उत्पन्न हुआ, और यहोअद्दा से आलेमेत, अजमावेत और जिम्री; और जिम्री से मोसा,

37मोसा से बिना उत्पन्न हुआ; और इसका पुत्र रापा हुआ; रापा का एलासा और एलासा का पुत्र आसेल हुआ।

38आसेल के छ: पुत्र हुए जिनके ये नाम थे: अर्थात् अज्रीकाम, बोकरू, यिश्माएल, शार्याह ओबद्याह, और हानान। ये सब आसेल के पुत्र थे।

39उसके भाई एशेक के ये पुत्र हुए: अर्थात् उसका जेठा ऊलाम, दूसरा यूशा, तीसरा एलीपेलेत।

40ऊलाम के पुत्र शूरवीर और धनुर्धारी हुए, और उनके बहुत बेटे–पोते अर्थात् डेढ़ सौ हुए। ये सब बिन्यामीन के वंश के थे।

Hindi OV (Re-edited) Bible - पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible Copyright © 2012 by The Bible Society of India Used by permission. All rights reserved worldwide.

Choose Translation

Switch translation for 1 Chronicles 8.

Reading Settings

Paragraph viewDisplay verses as flowing paragraphs instead of individual lines
Show verse numbersDisplay verse numbers inline
Red letterHighlight the words of Christ in red

Sign in to save your reading preferences across sessions.