1 Chronicles 7HINOVBSI

1इस्साकार के पुत्र: तोला, पूआ, याशूब, और शिम्रोन; चार थे।

2तोला के पुत्र: उज्जी, रपायाह, यरीएल, यहमै, यिबसाम और शमूएल, ये अपने अपने पितरों के घरानों अर्थात् तोला की सन्तान के मुख्य पुरुष और बड़े वीर थे, और दाऊद के दिनों में उनके वंश की गिनती बाईस हज़ार छ: सौ थी।

3उज्जी का पुत्र: यिज्रह्याह; और यिज्रह्याह के पुत्र मीकाएल, ओबद्याह, योएल और यिश्शिय्याह पाँच थे; ये सब मुख्य पुरुष थे;

4और उनके साथ उनकी वंशावलियों और पितरों के घरानों के अनुसार सेना के दलों के छत्तीस हज़ार योद्धा थे, क्योंकि उनके बहुत स्त्रियाँ और पुत्र थे।

5उनके भाई जो इस्साकार के सब कुलों में से थे, वे सत्तासी हज़ार बड़े वीर थे, जो अपनी अपनी वंशावली के अनुसार गिने गए।

6बिन्यामीन के पुत्र: बेला, बेकेर और यदीएल; ये तीन थे।

7बेला के पुत्र: एसबोन, उज्जी, उज्जीएल, यरीमोत और ईरी; ये पाँच थे। ये अपने अपने पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष और बड़े वीर थे, और अपनी अपनी वंशावली के अनुसार उनकी गिनती बाईस हज़ार चौंतीस थी।

8बेकेर के पुत्र: जमीरा, योआश, एलीएजेर, एल्योएनै, ओम्री, यरेमोत, अबिय्याह, अनातोत, और आलेमेत। ये सब बेकेर के पुत्र थे।

9ये जो अपने अपने पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष और बड़े वीर थे, इनके वंश की गिनती अपनी अपनी वंशावली के अनुसार बीस हज़ार दो सौ थी।

10यदीएल का पुत्र: बिल्हान; और बिल्हान के पुत्र, यूश, बिन्यामीन, एहूद, कनाना, जेतान, तर्शीश और अहीशहर थे।

11ये सब जो यदीएल की सन्तान और अपने अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष और बड़े वीर थे, इनके वंश से सेना में युद्ध करने के योग्य सत्रह हज़ार दो सौ पुरुष थे।

12ईर के पुत्र शुप्पीम और हुप्पीम, और अहेर के पुत्र हूशी थे।

13नप्‍ताली के पुत्र: एहसीएल, गूनी, येसेर और शल्‍लूम थे; ये बिल्हा के पोते थे।

14मनश्शे के पुत्र: अस्रीएल जो उसकी अरामी रखेल से उत्पन्न हुआ था; और उस अरामी स्त्री ने गिलाद के पिता माकीर को भी जन्म दिया।

15माकीर जिसकी बहिन का नाम माका था उसने हुप्पीम और शुप्पीम के लिये स्त्रियाँ ब्याह लीं; और दूसरे का नाम सलोफाद था, और सलोफाद के बेटियाँ हुईं।

16फिर माकीर की स्त्री माका के एक पुत्र उत्पन्न हुआ और उसका नाम पेरेश रखा; और उसके भाई का नाम शेरेश था; और इसके पुत्र ऊलाम और राकेम थे।

17ऊलाम का पुत्र: बदान। ये गिलाद की सन्तान थे जो माकीर का पुत्र और मनश्शे का पोता था।

18फिर उसकी बहिन हम्मोलेकेत ने ईशहोद, अबीएजेर, और महला को जन्म दिया।

19शमीदा के पुत्र अह्यान, शेकेम, लिखी, और अनीआम थे।

20एप्रैम के पुत्र: शूतेलह और शूतेलह का बेरेद, बेरेद का तहत, तहत का एलादा, एलादा का तहत,

21तहत का जाबाद और जाबाद का पुत्र शूतेलह हुआ, और येजेर और एलाद भी, जिन्हें गत के मनुष्यों ने जो उस देश में उत्पन्न हुए थे इसलिये घात किया, कि वे उनके पशु हर लेने को उतर आए थे।

22अत: उनका पिता एप्रैम उनके लिये बहुत दिन शोक करता रहा, और उसके भाई उसे शांति देने को आए।

23तब वह अपनी पत्नी के पास गया, और उसने गर्भवती होकर एक पुत्र को जन्म दिया और एप्रैम ने उसका नाम इस कारण बरीआ रखा, कि उसके घराने में विपत्ति पड़ी थी।

24उसकी पुत्री शेरा थी, जिसने निचले और ऊपरवाले दोनों बेथोरान नामक नगरों को और उज्जेनशेरा को दृढ़ कराया।

25उसका पुत्र रेपा था, और रेशेप भी, और उसका पुत्र तेलह, तेलह का तहन, तहन का लादान,

26लादान का अम्मीहूद, अम्मीहूद का एलीशामा,

27एलीशामा का नून, और नून का पुत्र यहोशू था।

28उनकी निज भूमि और बस्तियाँ गाँवों समेत बेतेल और पूर्व की ओर नारान और पश्‍चिम की ओर गाँवों समेत गेजेर, फिर गाँवों समेत शकेम, और गाँवों समेत अज्जा थीं;

29और मनश्शेइयों की सीमा के पास अपने अपने गाँवों समेत बेतशान, तानाक, मगिद्दो और दोर। इनमें इस्राएल के पुत्र यूसुफ की सन्तान के लोग रहते थे।

30आशेर के पुत्र: यिम्ना, यिश्‍वा, यिश्‍वी और बरीआ, और उनकी बहिन सेरह हुई।

31बरीआ के पुत्र: हेबेर और मल्कीएल, और यह बिर्जोत का पिता हुआ।

32हेबेर ने यपलेत, शोमेर, होताम और उनकी बहिन शूआ को जन्म दिया।

33यपलेत के पुत्र: पासक बिम्हाल और अश्‍वात। यपलेत के ये ही पुत्र थे।

34शेमेर के पुत्र: अही, रोहगा, यहुब्बा और अराम।

35उसके भाई हेलेम के पुत्र: सोपह, यिम्ना, शेलेश और आमाल।

36सोपह के पुत्र: सूह, हर्नेपेर, शूआल, वेरी, इम्रा,

37बेसेर, होद, शम्मा, शिलसा, यित्रान और बेरा।

38येतेर के पुत्र: यपुन्ने, पिस्पा और अरा।

39उल्‍ला के पुत्र: आरह, हन्नीएल, और रिस्या।

40ये सब आशेर के वंश में हुए, और अपने अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष और बड़े से बड़े वीर थे और प्रधानों में मुख्य थे। ये जो अपनी अपनी वंशावली के अनुसार सेना में युद्ध करने के लिये गिने गए, इनकी गिनती छब्बीस हज़ार थी।

Hindi OV (Re-edited) Bible - पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible Copyright © 2012 by The Bible Society of India Used by permission. All rights reserved worldwide.

Choose Translation

Switch translation for 1 Chronicles 7.

Reading Settings

Paragraph viewDisplay verses as flowing paragraphs instead of individual lines
Show verse numbersDisplay verse numbers inline
Red letterHighlight the words of Christ in red

Sign in to save your reading preferences across sessions.