1 Chronicles 2ERV

1इस्राएल के पुत्र रूबेन, शिमोन, लेवी, यहूदा, इस्साकार, जबूलून,

2दान, यूसुफ, बिन्यामीन, नप्ताली, गाद और आशेर थे।

3यहूदा के पुत्र एर, ओनान और शेला थे। बतशू उनकी माँ थी। बतशू कनान की स्त्री थी। यहोवा ने देखा कि यहूदा का प्रथम पुत्र एर बुरा है। यही कारण था कि यहोवा ने उसे मार डाला।

4यहूदा की पुत्रवधू तामार ने पेरेश और जेरह को जन्म दिया। इस प्रकार यहूदा के पाँच पुत्र थे।

5पेरेस के पुत्र के हेस्रोन और हामूल थे।

6जरह के पाँच पुत्र थे। वे जिम्री, एतान, हेमान कलकोल और दारा थे।

7जिम्री का पुत्र कर्मी था। कर्मी का पुत्र आकान था। आकान वह व्यक्ति था जिसने युद्ध में मिली चीजें रख ली थीं। उससे आशा थी कि वह उन सभी चीजों को परमेश्वर को देगा।

8एतान का पुत्र अजर्याह था

9हेस्रोन के पुत्र यरहोल राम और कलूबै थे।

10राम अम्मीनादाब का पिता था और अम्मीनादाब नहशोन का पिता था। नहशोन यहूदा के लोगों का प्रमुख था।

11नहशोन सल्मा का पिता था। सलल्मा बोअज़ का पिता था।

12बोअज़ ओबेद यिशै का प्रथम पुत्र था।

13यिशै एलीआब का पिता था। एलीआब यिशै का प्रथम पूत था। यिशै का दूसरा पूत अबीनादब था उसका तीसरा पूत शिमा था।

14नतनेल यिशै का चौथा पुत्र था। यिशौ का पाँचवाँ पुत्र रद्दैं था।

15ओसेम यिशै का छठा पुत्र था और दाऊद उसका सातवाँ पुत्र था।

16उनकी बहनें सरूयाह और अबीगैल थीं। सरुयाह के तीन पुत्र अबीशै, योआब और असाहेल थे।

17अबीगैल अमासा की माँ थी। अमासा का पिता येतेर था। येतेर इश्माएली लोगों में से था।

18कालेब हेस्रोन का पुत्र था। कालेब की पत्नी अजूबा से सन्ताने हुई। अजूबा यरीओत की पुत्री थी। अजूबा के पुत्र येशेर शोबाब, और अर्दोन थे।

19जब अजूबा मरी, कालेब ने एप्रात से विवाह किया। कालेब और एप्रात का एक पुत्र था। उन्होंने उसका नाम हूर रखा।

20हूर ऊरी का पिता था। ऊरी बसलेल का पिता था।

21बाद में, जब हेस्रोन साठ वर्ष का हो गया, उसने माकीर की पुत्री से विवाह किया। माकीर गिलाद का पिता था। हेस्रोन ने माकीर की पुत्री के साथ शारीरिक सम्बन्ध किया और उसने सगूब को जन्म दिया।

22सगूब याईर का पिता था। याईर के पास गिलाद देश में तेईस नगर थे।

23किन्तु गशूर और अराम ने याईर के गाँवों को लिया। उनके बीच कनत और इसके चारों ओर के छोटे नगर थे। सब मिलाकर साठ छोटे नगर थे। ये सभी नगर गिलाद के पिता माकीर, के पुत्रों के थे।

24हेस्रोन, एप्राता के कालेब नगर में मरा। जब वह मर गया, उसकी पत्नी अबिय्याह ने उसेक पुत्र को जन्म दिया। पुत्र का नाम अशहूर था। अशूहर तको का पिता था।

25यरहोल हेस्रोन का प्रथम पुत्र था। यरहोल के पुत्र राम, बूना, ओरेन, ओसेम, और अहिय्याह थे। राम यरह्लोल का प्रथम पुत्र था।

26यरहोल की दूसरी पत्नी अतारा थी। अतारा ओनाम की माँ थी।

27यरहोल के प्रथम पुत्र, राम के पुत्र मास, यामीन और एकेर थे।

28ओनाम के पुत्र शम्मै और यादा थे। शम्मै के पुत्र नादाब और अबीशूर थे।

29अबीशूर की पत्नी का नाम अबीहैल था। उनके दो पुत्र थे। उनके नाम अहबान और मोलीद थे।

30नादाब के पुत्र सेलेद और अप्पैम थे। सेलेद बिना सन्तान मरा।

31अप्पैम का पुत्र यिशी था। यिशी का पुत्र शेशान था। शेशान का पुत्र अहलै था।

32यादा शम्मै का भाई था। याद के पुत्र येतेर और योनातान थे। येतेर बिना सन्तान मरा।

33योनातान के पुत्र पेलेत और जाजा थे। यह यरह्लोल की सन्तानों की सूची थी।

34शेशान के पुत्र नहीं थे। उसे केवल पुत्रियाँ थीं। शेशान के पास यर्हा नामक एक मिस्री सेवक था।

35शेशान ने अपनी पुत्री का विवाह यर्हा के साथ होने दिया। उनका एक पुत्र था। इसका नाम अत्तै था।

36अत्तै, नातान का पिता था। नातान जाबाद का पिता था।

37जाबाद एपलाल का पिता था। एपलाल ओबेद का पिता था। जाबाद एपलाल का पिता था। एपलाल ओबेद का पिता था।

38ओबेद येहू का पिता था। येहू अजर्याह का पिता था।

39अजर्याह हेलैस का पिता था। हेलैस एलासा का पिता था।

40एलास सिस्मै का पिता था। सिस्मै शल्लूम का पिता था।

41शल्लूम यकम्याह का पिता था और यकम्याह एलीशामा का पिता था।

42कालेब यरहोल का भाई था। कालेब के कुछ पुत्र थे। उसका पहला पुत्र मेशा था। मेशा जीप का पिता था। मारेशा हेब्रोन का पिता था।

43हेब्रोन के पुत्र कोरह, तप्पूह, रेकेम और शेमा थे।

44शेमा, रहम का पिता था। रहम योकर्मा का पिता था।

45शम्मै का पुत्र माओन था। माओन बेत्सूर का पिता था। रेकेम शम्मै का पिता था।

46कालेब की रखैल का नाम एपा था। एपा हारान, मोसा और गाज़ेज की माँ थी। शाप हारान, गाज़ेज का पिता था।

47याहदै के पुत्र रेगेम, योताम, गेशान, पेलेत, एपा और शाप थे।

48माका, कालेब की दूसरी रखैल थी। माका, शेबेर और तिर्हाना की माँ थी।

49माका, शाप और शबा की भी माँ थी। मदमन्ना का पिता था। शबा, मकबेना और गिबा का पिता था। कालेब की पुत्री अकसा थी।

50यह कालेब वंशजों की सूची हैः हूर कालेब का प्रथम पुत्र था। वह एप्राता से पैदा हुआ था। हूर के पुत्र शोबाल जो किर्यत्यारीम का संस्थापक था,

51सल्मा, जो बेतलेहेम का संस्थापक था और हारेप बेतगादेर का संस्थापक था।

52शोबाल किर्यत्यारीम का संस्थापक था। यह शोबाल के वंशजों की सूची हैः हारोए, मनुहोत के आधे लोगः

53और किर्यत्यारीम के परिवार समूह। ये यित्री, पूती, शूमाती और मिश्राई लोग हैं। सोराई और एश्ताओली लोग मिश्राई लोगों से निकले।

54यह सल्मा के वंशजों की सूची हैः बेतलेहेम के लोग, नतोपाई अत्रोत, बेत्योआब, मानहत के आधे लोग, सोरी लोग,

55और उन शास्त्रियों के परिवार जो याबेस, तिराती, शिमाती और सूकाती में रहते थे। ये शास्त्री, वे कनानी लोग हैं जो हम्मत से आए। हम्मत बेतरेकाब का संस्थापक था।

Easy-to-Read Version Copyright © 2010 World Bible Translation Center

Choose Translation

Switch translation for 1 Chronicles 2.

Reading Settings

Paragraph viewDisplay verses as flowing paragraphs instead of individual lines
Show verse numbersDisplay verse numbers inline
Red letterHighlight the words of Christ in red

Sign in to save your reading preferences across sessions.