1 Chronicles 1ERV

1[This verse may not be a part of this translation]

2[This verse may not be a part of this translation]

3[This verse may not be a part of this translation]

4नूह के पुत्र शेम, हाम और येपेत थे।

5येपेत के पुत्र गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक और तीरास थे।

6गोमेर के पुत्र अशकनज, दीपत और तोगर्मा थे।

7यावान के पुत्र एलीशा, तर्शीश, कित्ती और रोदानी थे।

8हाम के पुत्र कूश (मिस्रम), पूत और कनान थे।

9कूश के पुत्र सबा, हबीला, सबात, रामा और सब्तका थे। रामा के पुत्र शबा और ददान थे।

10कूश का वंशज निम्रोद संसार में सर्वाधिक शक्तिशाली वीर योद्धा हुआ।

11मिस्र लूदी, अनामी, लहावी, नप्तही,

12पत्रूसी, कसलूही और कप्तोरी का पिता था। (पलिश्ती के लोग कसलूही के वंशज थे।)

13कनान सीदोन का पिता था। सीदोन उसका प्रथम पुत्र था। कनान, हित्तियों,

14यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी, के लोगों का भी पिता था।

15हिव्वी, अकर्ी, सीनी,

16अर्वदी, समारी और हमाती के लोगों का भी पिता था।

17शेम के पुत्र एलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद और अराम थे। अराम के पुत्र ऊस, हुल, गेतेर और मेशेक थे।

18अर्क्षद शेलह का पिता था। शेलह एबेर का पिता था।

19एबेर के दो पुत्र थे। एक पुत्र का नाम पेलेग था, क्योंकि पृथ्वी के मनुष्य उसके जीवनकाल में कई भाषाओं में बटे थे। पेलेग के भाई का नाम योक्तान था। (

20योक्तान से पैदा हुये अल्मोदाद, शुलेप, हसर्मावेत, येरह,

21हदोराम, ऊजाल, दिक्ला,

22एबाल, अबीमाएल, शबा,

23ओपीर, हवीला, और योबाब, ये सब योक्तान की सन्तान थे।)

24शेम के वंशजः अर्पक्षद, शेलह,

25एबेर, पेलेग, रू,

26सरूग, नाहोर, तेरह

27और अब्राम(अब्राम को इब्राहिम भी कहा जाता है।)

28इब्राहीम के पुत्रक इसहाक और इश्माएल थे।

29ये इसके वंशज हैः इश्माएल का प्रथम पुत्र नबायोत था। इश्माएल के अन्य पुत्र केदार, अदवेल, मिबासम,

30मिश्मा, दूमा, मस्सा, हदद, तेमा,

31यतूर, नापीस और केदमा थे। वे इश्माएल के पुत्र थे।

32कतूरा इब्राहीम की रखैल थी। उसने जिम्रान, योक्षान, मदान, मिद्दान, यिशबाक और शूह को जन्म दिया। योक्षान के पूत्र शबा और ददान थे।

33मिद्दान के पूत एपा, एपेर, हनोक, अहीदा और एलदा थे। ये सभी कतुरा के पूत थे।

34इब्राहीम इसहाक का पिता था। इसहाक के पुत्र एसाव और इस्राएल थे।

35एसाव के पुत्र एलीपज, रूएल, यूश, यालाम और कोरह थे।

36एलीपज के पुत्र तेमान, ओमार, सपी, गाताम और कनज थे। एलीप और तिम्ना का पुत्र अमालेक नाम का था।

37रूएल के पुत्र नहत, जेरह, शम्मा और मिज्जा थे।

38सेईर के पुत्र लोतान, शोबाल, सिबोन, अना, दीशोन, एसेर और दीशान थे।

39लोतान के पुत्र होरी और होमाम थे। लोतान की एक बहन तिम्ना नाम की थी।

40शोबाल के पुत्र अल्यान, मानहत, एबाल, शपी और ओनाम थे। सिबोन के पुत्र अय्या और अना थे।

41अना का पुत्र दीशोन था। दीशन के पुत्र हम्रान, एशबान, यित्रान और करान थे।

42एसेर के पुत्र बिल्हान, जावान और याकान थे। दीशोन के पुत्र ऊस और अरान थे।

43इस्राएल में राजोओं के होने के बहुत पहले एदोम में राजा थे। एदोम के राजाओं के नाम ये है : उनके नाम थेः बोर का पुत्र बेला। बेला के नगर का नाम दिन्हाबा था।

44जब बेला मरा, तब जेरह का पुत्र योबाब नया राजा बना। योबाब बोस्रा का था।

45जब योबाबा मरा , हुशाम नया राजा हुआ। हुशाम तेमनी लोगों के देश का था।

46जब हूशाम मरा, बदद का पुत्र हदद नया राजा बना। हदद ने मिद्यानियों को मोआब देश में हराया। हदद के नगर का नाम अवीत था।

47जब हदद मरा, सम्ला नया राजा हुआ। सम्ला मस्रेकाई का था।

48जब सम्ला मरा, शाऊल नया राजा बना। शाऊल महानद के किनारे के रहोबोत का था।

49जब शाऊल मरा, अकबोर का पुत्र बाल्हानान नया राजा हूआ।

50जब बाल्हानान मरा, हदद नया राजा बना। हदद के नगर का नाम पाई था। हदद की पत्नी का नाम महेतबेल था। महेतबेल मत्रेद की पुत्री थी। मत्रेद, मेज़ाहाब की पुत्री थी।

51तब हदद मरा। एदोम के प्रमुख तिम्ना, अल्या, यतेत,

52ओहोलीवामा, एला पीनोन,

53कनज, तेमान, मिबसार,

54मग्दीएल और ईराम थे। यह एदोम के प्रमुखों की एक सूची है।

Easy-to-Read Version Copyright © 2010 World Bible Translation Center

Choose Translation

Switch translation for 1 Chronicles 1.

Reading Settings

Paragraph viewDisplay verses as flowing paragraphs instead of individual lines
Show verse numbersDisplay verse numbers inline
Red letterHighlight the words of Christ in red

Sign in to save your reading preferences across sessions.