Joshua 12CLBSI

1इस्राएली सैनिकों ने यर्दन नदी के पूर्वी क्षेत्र के राजाओं को पराजित कर यर्दन घाटी सहित अर्नोन घाटी से हेर्मोन पर्वत तक के राज्‍यों पर अपना पैतृक अधिकार कर लिया। इस्राएलियों ने इन राजाओं को पराजित किया था:

2हेश्‍बोन नगर में रहनेवाला एमोरी जाति का राजा सीहोन। उसके राज्‍य की सीमा अर्नोन घाटी के किनारे पर स्‍थित अरोएर नगर से, और घाटी के मध्‍य-बिन्‍दु से अम्‍मोन-राज्‍य की सीमा-रेखा यब्‍बोक नदी तक, (यह क्षेत्र आधे गिलआद के बराबर था।)

3और यर्दन घाटी के पूर्व में, गलील की झील से मृत सागर के पूर्व में बेत-यशिमोत की ओर, और दक्षिण में पिस्‍गाह पर्वत के ढालू मैदान तक थी।

4उन्‍होंने अश्‍तारोत और एद्रेई नगर में रहनेवाले रपाई जाति के अन्‍तिम वंशज और बाशान के राजा ओग को भी पराजित किया था।

5उसके राज्‍य की सीमा के अन्‍तर्गत हेर्मोन पर्वत, सलकाह, गशूरी और मअकाती राज्‍यों की सीमा तक समस्‍त बाशान प्रदेश, आधा गिलआद प्रदेश, और हेश्‍बोन के राजा सीहोन की राज्‍य-सीमा तक का समस्‍त भूमि-प्रदेश था।

6प्रभु के सेवक मूसा और इस्राएली लोगों ने उन्‍हें पराजित कर, उनकी भूमि पैतृक-अधिकार के लिए रूबेन तथा गाद कुल और अर्ध मनश्‍शे गोत्र को प्रदान कर दी थी।

7यहोशुअ और इस्राएली सैनिकों ने यर्दन नदी के पश्‍चिमी तट के राजाओं को, लबानोन घाटी के बअल-गाद नगर से सेईर की ओर उठे हुए हालक पर्वत तक के राजाओं को पराजित किया। यहोशुअ ने उनकी भूमि शेष इस्राएली कुलों में बांट दी और उन्‍हें पैतृक अधिकार में दे दी।

8इस भूमि के अन्‍तर्गत यह क्षेत्र था: पहाड़ी क्षेत्र, निचला भूमि-प्रदेश, यर्दन घाटी, पहाड़ियों का तराई प्रदेश, मरुस्‍थल और नेगेब प्रदेश। इस क्षेत्र में हित्ती, एमोरी, कनानी, परिज्‍जी, हिव्‍वी, और यबूसी जातियाँ रहती थीं।

9यहोशुअ ने इन नगरों के राजाओं को परास्‍त किया था: यरीहो, ऐ (जो बेत-एल नगर के निकट है),

10यरूशलेम, हेब्रोन,

11यर्मूत, लाकीश,

12एग्‍लोन, गेजर,

13दबीर, गेदर,

14होर्मा, अरद,

15लिब्‍नाह, अदुल्‍लाम,

16मक्‍केदाह, बेत-एल,

17तप्‍पूअह, हेफर,

18अपेक, लश्‍शारोन,

19मादोन, हासोर,

20शिमरोन-मरोन, अक्‍शाफ,

21तअनक, मगिद्दो,

22केदश, योक-नआम (कर्मेल का),

23दोर (समुद्र तट का), गोयिम (गिलगाल का)

24और तिर्सा। इस प्रकार कुल राजा इकत्तीस हुए।

Hindi CL Bible - पवित्र बाइबिल Copyright © Bible Society of India, 2015. Used by permission. All rights reserved worldwide.

Choose Translation

Switch translation for Joshua 12.

Reading Settings

Paragraph viewDisplay verses as flowing paragraphs instead of individual lines
Show verse numbersDisplay verse numbers inline
Red letterHighlight the words of Christ in red

Sign in to save your reading preferences across sessions.