Hebrews 32017

1सो हे पवित्र भाइयों तुम जो स्‍वर्गीय बुलाहट में भागी हो, उस प्रेरित और महायाजक यीशु पर जिसे हम अंगीकार करते हैं ध्‍यान करो।

2जो अपने नियुक्‍त करनेवाले के लिये विश्‍वासयोग्‍य था, जैसा मूसा भी परमेश्वर के सारे घर में था।

3क्‍योंकि यीशु मूसा से इतना बढ़कर महिमा के योग्‍य समझा गया है, जितना कि घर बनानेवाला घर से बढ़कर आदर रखता है।

4क्‍योंकि हर एक घर का कोई न कोई बनानेवाला होता है, पर जिस ने सब कुछ बनाया वह परमेश्‍वर है।

5मूसा तो परमेश्वर के सारे घर में सेवक की नाई विश्‍वासयोग्‍य रहा, कि जिन बातों का वर्णन होनेवाला था, उन की गवाही दे।

6पर मसीह पुत्र की नाई परमेश्वर के घर का अधिकारी है, और उसका घर हम हैं, यदि हम साहस पर, और अपनी आशा के घमण्‍ड पर अन्‍त तक दृढ़ता से स्‍थिर रहें।

7सो जैसा पवित्र आत्‍मा कहता है, “यदि आज तुम उसका शब्‍द सुनो,

8तो अपने मन को कठोर न करो, जैसा कि क्रोध दिलाने के समय और परीक्षा के दिन जंगल में किया था।

9जहाँ तुम्‍हारे बापदादों ने मुझे जाँचकर परखा और चालीस वर्ष तक मेरे काम देखे।

10इस कारण मैं उस समय के लोगों से क्रोधित रहा, और कहा, ‘इनके मन सदा भटकते रहते हैं, और इन्‍होंने मेरे मार्गों को नहीं पहिचाना।’

11तब मैं ने क्रोध में आकर शपथ खाई, ‘वे मेरे विश्राम में प्रवेश करने न पाएँगे’।”

12हे भाइयो, चौकस रहो, कि तुम में ऐसा बुरा और अविश्‍वासी मन न हो, जो जीवते परमेश्‍वर से दूर हटा ले जाए।

13वरन् जिस दिन तक आज का दिन कहा जाता है, हर दिन एक दूसरे को समझाते रहो, ऐसा न हो, कि तुम में से कोई जन पाप के छल में आकर कठोर हो जाए।

14क्‍योंकि हम मसीह के** भागीदार हुए हैं, यदि हम अपने प्रथम भरोसे पर अन्‍त तक दृढ़ता से स्‍थिर रहें।

15जैसा कहा जाता है, “यदि आज तुम उसका शब्‍द सुनो, तो अपने मनों को कठोर न करो, जैसा कि क्रोध दिलाने के समय किया था।”

16भला किन लोगों ने सुनकर क्रोध दिलाया? क्‍या उन सब ने नहीं जो मूसा के द्वारा मिसर से निकले थे?

17और वह चालीस वर्ष तक किन लोगों से क्रोधित रहा? क्‍या उन्‍हीं से नहीं, जिन्‍हों ने पाप किया, और उनके शव जंगल में पड़े रहे?

18और उसने किन से शपथ खाई, कि तुम मेरे विश्राम में प्रवेश करने न पाओगे: केवल उनसे जिन्‍हों ने आज्ञा न मानी?

19सो हम देखते हैं, कि वे अविश्‍वास के कारण प्रवेश न कर सके।

Copyright © 2017 Bridge Connectivity Solutions. Released under the Creative Commons Attribution No Derivatives license 4.0.

Choose Translation

Switch translation for Hebrews 3.

Reading Settings

Paragraph viewDisplay verses as flowing paragraphs instead of individual lines
Show verse numbersDisplay verse numbers inline
Red letterHighlight the words of Christ in red

Sign in to save your reading preferences across sessions.