Acts 282017

1जब हम बच निकले, तो पता चला कि यह टापू माल्टा कहलाता है।

2और वहाँ के निवासियों ने हम पर अनोखी कृपा की; क्‍योंकि मेंह के कारण जो बरस रहा था और जाड़े के कारण, उन्होंने आग सुलगाकर हम सब को ठहराया।

3जब पौलुस ने लकडि़यों का गट्ठा बटोरकर आग पर रखा, तो एक साँप आँच पाकर निकला और उसके हाथ से लिपट गया।

4जब उन निवासियों ने साँप को उसके हाथ में लटके हुए देखा, तो आपस में कहा, “सचमुच यह मनुष्‍य हत्‍यारा है, कि यद्यपि समुद्र से बच गया, तौभी न्‍याय ने जीवित रहने न दिया।”

5तब उसने साँप को आग में झटक दिया, और उसे कुछ हानि न पहुँची।

6परन्‍तु वे बाट जोहते थे कि वह सूज जाएगा, या एकाएक गिरके मर जाएगा, परन्‍तु जब वे बहुत देर तक देखते रहे और देखा कि उसका कुछ भी नहीं बिगड़ा, तो और ही विचार कर कहा, “यह तो कोई देवता है।”

7उस जगह के आसपास पुबलियुस नामक उस टापू के प्रधान की भूमि थी: उसने हमें अपने घर ले जाकर तीन दिन मित्रभाव से पहुनाई की।

8पुबलियुस का पिता ज्‍वर और आँव लहू से रोगी पड़ा था। अतः पौलुस ने उसके पास घर में जाकर प्रार्थना की, और उस पर हाथ रखकर उसे चंगा किया।

9जब ऐसा हुआ, तो उस टापू के बाकी बीमार आए, और चंगे किए गए।

10उन्होंने हमारा बहुत आदर किया, और जब हम चलने लगे, तो जो कुछ हमारे लिये आवश्‍यक था, जहाज पर रख दिया।

11तीन महीने के बाद हम सिकन्‍दरिया के एक जहाज पर चल निकले, जो उस टापू में जाड़े भर रहा था, और जिसका चिन्‍ह दियुसकूरी था।

12सुरकूसा में लंगर डाल करके हम तीन दिन टिके रहे।

13वहाँ से हम घूमकर रेगियुम में आए; और एक दिन के बाद दक्षिणी हवा चली, तब दूसरे दिन पुतियुली में आए।

14वहाँ हम को भाई मिले, और उनके कहने से हम उनके यहाँ सात दिन तक रहे; और इस रीति से हम रोम को चले।

15वहाँ से भाई हमारा समाचार सुनकर अप्‍पियुस के चौक और तीन-सराए तक हमारी भेंट करने को निकल आए, जिन्‍हें देखकर पौलुस ने परमेश्‍वर का धन्‍यवाद किया, और ढाढ़स बाँधा।

16जब हम रोम में पहुँचे, तो पौलुस को एक सिपाही के साथ जो उसकी रखवाली करता था, अकेले रहने की आज्ञा हुई।

17तीन दिन के बाद उसने यहूदियों के प्रमुख लोगों को बुलाया, और जब वे इकट्ठे हुए तो उनसे कहा, “हे भाइयों, मैंने अपने लोगों के या बापदादों के व्‍यवहारों के विरोध में कुछ भी नहीं किया, तौभी बन्दी बनाकर यरूशलेम से रोमियों के हाथ सौंपा गया।

18उन्होंने मुझे जाँच कर छोड़ देना चाहा, क्‍योंकि मुझ में मृत्‍यु के योग्‍य कोई दोष न था।

19परन्‍तु जब यहूदी इसके विरोध में बोलने लगे, तो मुझे कैसर की दोहाई देनी पड़ी; यह नहीं कि मुझे; अपने लोगों पर कोई दोष लगाना था।

20इसलिये मैंने तुम को बुलाया है, कि तुम से मिलूँ और बातचीत करूँ; क्‍योंकि इस्राएल की आशा के लिये मैं इस जंजीर से जकड़ा हुआ हूँ।”

21उन्होंने उससे कहा, “न हम ने तेरे विषय में यहूदियों से चिट्ठियाँ पाईं, और न भाइयों में से किसी ने आकर तेरे विषय में कुछ बताया, और न बुरा कहा।

22परन्‍तु तेरा विचार क्‍या है? वही हम तुझ से सुनना चाहते हैं, क्‍योंकि हम जानते हैं, कि हर जगह इस मत के विरोध में लोग बातें करते हैं।”

23तब उन्होंने उसके लिये एक दिन ठहराया, और बहुत से लोग उसके यहाँ इकट्ठे हुए, और वह परमेश्‍वर के राज्‍य की गवाही देता हुआ, और मूसा की व्‍यवस्‍था और भविष्‍यद्वक्‍ताओं की पुस्‍तकों से यीशु के विषय में समझा-समझाकर भोर से साँझ तक वर्णन करता रहा।

24तब कुछ ने उन बातों को मान लिया, और कुछ ने विश्वास न किया।

25जब आपस में एक मत न हुए, तो पौलुस के इस एक बात के कहने पर चले गए, “पवित्र आत्‍मा ने यशायाह भविष्‍यद्वक्‍ता के द्वारा तुम्‍हारे बापदादों से ठीक ही कहा,

26‘जाकर इन लोगों से कह, कि सुनते तो रहोगे, परन्‍तु न समझोगे, और देखते तो रहोगे, परन्‍तु न बुझोगे;

27क्‍योंकि इन लोगों का मन मोटा, और उनके कान भारी हो गए है, और उन्होंने अपनी आँखें बन्‍द की हैं, ऐसा न हो कि वे कभी आँखों से देखें, और कानों से सुनें, और मन से समझें और फिरें, और मैं उन्‍हें चंगा करूँ।’

28अतः तुम जानो, कि परमेश्‍वर के इस उद्धार की कथा अन्‍यजातियों के पास भेजी गई है, और वे सुनेंगे।”

29जब उसने यह कहा तो यहूदी आपस में बहुत विवाद करने लगे और वहाँ से चले गए।

30और वह पूरे दो वर्ष अपने किराये के घर में रहा,

31और जो उसके पास आते थे, उन सब से मिलता रहा और बिना रोक-टोक बहुत निडर होकर परमेश्‍वर के राज्‍य का प्रचार करता और प्रभु यीशु मसीह की बातें सिखाता रहा।

Copyright © 2017 Bridge Connectivity Solutions. Released under the Creative Commons Attribution No Derivatives license 4.0.

Choose Translation

Switch translation for Acts 28.

Reading Settings

Paragraph viewDisplay verses as flowing paragraphs instead of individual lines
Show verse numbersDisplay verse numbers inline
Red letterHighlight the words of Christ in red

Sign in to save your reading preferences across sessions.