Psalms 47HINOVBSI

1हे देश देश के सब लोगो, तालियाँ बजाओ! ऊँचे शब्द से परमेश्‍वर के लिये जयजयकार करो!

2क्योंकि यहोवा परमप्रधान और भययोग्य है, वह सारी पृथ्वी के ऊपर महाराजा है।

3वह देश देश के लोगों को हमारे सम्मुख नीचा करता, और जाति जाति को हमारे पाँवों के नीचे कर देता है।

4वह हमारे लिये उत्तम भाग चुन लेगा, जो उसके प्रिय याकूब के घमण्ड के कारण है।

5परमेश्‍वर जयजयकार सहित, यहोवा नरसिंगे के शब्द के साथ ऊपर गया है।

6परमेश्‍वर का भजन गाओ, भजन गाओ! हमारे महाराजा का भजन गाओ, भजन गाओ!

7क्योंकि परमेश्‍वर सारी पृथ्वी का महाराजा है; समझ बूझकर बुद्धि से भजन गाओ।

8परमेश्‍वर जाति जाति पर राज्य करता है; परमेश्‍वर अपने पवित्र सिंहासन पर विराजमान है।

9राज्य राज्य के सामन्त अब्राहम के परमेश्‍वर की प्रजा होने के लिये इकट्ठा हुए हैं। क्योंकि पृथ्वी की ढालें परमेश्‍वर के वश में हैं, वह तो शिरोमणि है।

Hindi OV (Re-edited) Bible - पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible Copyright © 2012 by The Bible Society of India Used by permission. All rights reserved worldwide.

Choose Translation

Switch translation for Psalms 47.

Reading Settings

Paragraph viewDisplay verses as flowing paragraphs instead of individual lines
Show verse numbersDisplay verse numbers inline
Red letterHighlight the words of Christ in red

Sign in to save your reading preferences across sessions.