Psalms 122HINOVBSI

1जब लोगों ने मुझ से कहा, “आओ, हम यहोवा के भवन को चलें,” तब मैं आनन्दित हुआ।

2हे यरूशलेम, तेरे फाटकों के भीतर, हम खड़े हो गए हैं!

3हे यरूशलेम, तू ऐसे नगर के समान बना है, जिसके घर एक दूसरे से मिले हुए हैं।

4वहाँ याह के गोत्र गोत्र के लोग यहोवा के नाम का धन्यवाद करने को जाते हैं; यह इस्राएल के लिये साक्षी है।

5वहाँ तो न्याय के सिंहासन, दाऊद के घराने के लिये रखे हुए हैं।

6यरूशलेम की शान्ति का वरदान माँगो, तेरे प्रेमी कुशल से रहें!

7तेरी शहरपनाह के भीतर शान्ति, और तेरे महलों में कुशल होवे!

8अपने भाइयों और संगियों के निमित्त, मैं कहूँगा कि तुझ में शान्ति होवे!

9अपने परमेश्‍वर यहोवा के भवन के निमित्त, मैं तेरी भलाई का यत्न करूँगा।

Hindi OV (Re-edited) Bible - पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible Copyright © 2012 by The Bible Society of India Used by permission. All rights reserved worldwide.

Choose Translation

Switch translation for Psalms 122.

Reading Settings

Paragraph viewDisplay verses as flowing paragraphs instead of individual lines
Show verse numbersDisplay verse numbers inline
Red letterHighlight the words of Christ in red

Sign in to save your reading preferences across sessions.