Isaiah 3HINOVBSI

1सुनो, प्रभु सेनाओं का यहोवा यरूशलेम और यहूदा का सब प्रकार का सहारा और सिरहाना अर्थात् अन्न का सारा आधार, और जल का सारा आधार दूर कर देगा;

2और वीर और योद्धा को, न्यायी और नबी को, भावी वक्‍ता और वृद्ध को, पचास सिपाहियों के सरदार और प्रतिष्‍ठित पुरुष को,

3मन्त्री और चतुर कारीगर को, और निपुण टोन्हे को भी दूर कर देगा।

4मैं लड़कों को उनके हाकिम कर दूँगा, और बच्‍चे उन पर प्रभुता करेंगे।

5प्रजा के लोग आपस में एक दूसरे पर, और हर एक अपने पड़ोसी पर अंधेर करेंगे; और जवान वृद्ध जनों से और नीच जन माननीय लोगों से असभ्यता का व्यवहार करेंगे।

6उस समय जब कोई पुरुष अपने पिता के घर में अपने भाई को पकड़कर कहेगा, “तेरे पास तो वस्त्र हैं, आ हमारा न्यायी हो जा और इस उजड़े देश को अपने वश में कर ले;”

7तब वह शपथ खाकर कहेगा, “मैं चंगा करनेहारा न हूँगा; क्योंकि मेरे घर में न तो रोटी है और न कपड़े; इसलिये तुम मुझे प्रजा का न्यायी नहीं नियुक्‍त कर सकोगे।”

8यरूशलेम तो डगमगाया और यहूदा गिर गया है; क्योंकि उनके वचन और उनके काम यहोवा के विरुद्ध हैं, जो उसकी तेजोमय आँखों के सामने बलवा करनेवाले ठहरे हैं।

9उनका चेहरा भी उनके विरुद्ध साक्षी देता है; वे सदोमियों के समान अपने पाप को आप ही बखानते और नहीं छिपाते हैं। उन पर हाय! क्योंकि उन्होंने अपनी हानि आप ही की है।

10धर्मियों से कहो कि उनका भला होगा, क्योंकि वे अपने कामों का फल प्राप्‍त करेंगे।

11दुष्‍ट पर हाय! उसका बुरा होगा, क्योंकि उसके कामों का फल उसको मिलेगा।

12मेरी प्रजा पर बच्‍चे अंधेर करते और स्त्रियाँ उन पर प्रभुता करती हैं। हे मेरी प्रजा, तेरे अगुवे तुझे भटकाते हैं, और तेरे चलने का मार्ग भुला देते हैं ।

13यहोवा देश देश के लोगों से मुक़द्दमा लड़ने और उनका न्याय करने के लिये खड़ा है।

14यहोवा अपनी प्रजा के वृद्ध और हाकिमों के साथ यह विवाद करता है: “तुम ही ने बारी की दाख खा डाली है, और दीन लोगों का धन लूटकर तुम ने अपने घरों में रखा है।”

15सेनाओं के प्रभु यहोवा की यह वाणी है, “तुम क्यों मेरी प्रजा को दलते, और दीन लोगों को पीस डालते हो!”

16यहोवा ने यह भी कहा है, “क्योंकि सिय्योन की स्त्रियाँ घमण्ड करतीं और सिर ऊँचे किये आँखें मटकातीं और घुँघरुओं को छमछमाती हुई ठुमुक ठुमुक चलती हैं,

17इसलिये प्रभु यहोवा उनके सिर को गंजा करेगा, और उनके तन को उघरवाएगा।”

18उस समय प्रभु घुँघरुओं, जालियों,

19चंद्रहारों, झुमकों, कड़ों, घूँघटों,

20पगड़ियों, पैकरियों, पटुकों, सुगन्धपात्रों, गण्डों,

21अँगूठियों, नथों,

22सुन्दर वस्त्रों, कुर्तियों, चद्दरों, बटुओं,

23दर्पणों, मलमल के वस्त्रों, बुन्दियों, दुपट्टों इन सभों की शोभा को दूर करेगा।

24सुगन्ध के बदले सड़ाहट, सुन्दर कर्धनी के बदले बन्धन की रस्सी, गुँथे हुए बालों के बदले गंजापन, सुन्दर पटुके के बदले टाट की पेटी, और सुन्दरता के बदले दाग होंगे।

25तेरे पुरुष तलवार से, और शूरवीर युद्ध में मारे जाएँगे।

26और उसके फाटकों में साँस भरना और विलाप करना होगा; और वह भूमि पर अकेली बैठी रहेगी ।

Hindi OV (Re-edited) Bible - पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible Copyright © 2012 by The Bible Society of India Used by permission. All rights reserved worldwide.

Choose Translation

Switch translation for Isaiah 3.

Reading Settings

Paragraph viewDisplay verses as flowing paragraphs instead of individual lines
Show verse numbersDisplay verse numbers inline
Red letterHighlight the words of Christ in red

Sign in to save your reading preferences across sessions.