Ezekiel 5HINOVBSI

1“हे मनुष्य के सन्तान, एक पैनी तलवार ले, और उसे नाई के उस्तरे के समान काम में लाकर अपने सिर और दाढ़ी के बाल मूँड़ डाल, तब तौलने का काँटा लेकर बालों के भाग कर।

2जब नगर के घिरने के दिन पूरे हों, तब नगर के भीतर एक तिहाई आग में डालकर जलाना, और एक तिहाई लेकर चारों ओर तलवार से मारना; और एक तिहाई को पवन में उड़ाना, और मैं तलवार खींचकर उसके पीछे चलाऊँगा।

3तब इन में से थोड़े से बाल लेकर अपने कपड़े की छोर में बाँधना।

4फिर इन में से भी थोड़े से लेकर आग के बीच डालना कि वे आग में जल जाएँ, तब उसी में से एक लौ भड़ककर इस्राएल के सारे घराने में फैल जाएगी।

5“प्रभु यहोवा यों कहता है: यरूशलेम ऐसी ही है; मैं ने उसको अन्य जातियों के बीच में ठहराया, और वह चारों ओर देशों से घिरी है।

6उसने मेरे नियमों के विरुद्ध काम करके अन्य जातियों से अधिक दुष्‍टता की, और मेरी विधियों के विरुद्ध चारों ओर के देशों के लोगों से अधिक बुराई की है; क्योंकि उन्होंने मेरे नियम तुच्छ जाने, और वे मेरी विधियों पर नहीं चले।

7इस कारण प्रभु यहोवा यों कहता है: तुम लोग जो अपने चारों ओर की जातियों से अधिक हुल्‍लड़ मचाते, और न मेरी विधियों पर चलते, न मेरे नियमों को मानते और अपने चारों ओर की जातियों के नियमों के अनुसार भी न किया,

8इस कारण प्रभु यहोवा यों कहता है: देख, मैं स्वयं तेरे विरुद्ध हूँ; और अन्य जातियों के देखते मैं तेरे बीच न्याय के काम करूँगा।

9तेरे सब घिनौने कामों के कारण मैं तेरे बीच ऐसा करूँगा, जैसा अब तक न किया है, और न भविष्य में फिर करूँगा।

10इसलिये तेरे बीच बच्‍चे अपने अपने बाप का, और बाप अपने अपने बच्‍चों का मांस खाएँगे; और मैं तुझ को दण्ड दूँगा,

11और तेरे सब बचे हुओं को चारों ओर तितर बितर करूँगा। इसलिये प्रभु यहोवा की यह वाणी है, कि मेरे जीवन की सौगन्ध, इसलिये कि तू ने मेरे पवित्रस्थान को अपनी सारी घिनौनी मूरतों और सारे घिनौने कामों से अशुद्ध किया है, मैं तुझे घटाऊँगा, और तुझ पर दया की दृष्‍टि न करूँगा, और तुझ पर कुछ भी कोमलता न करूँगा।

12तेरी एक तिहाई तो मरी से मरेगी, और तेरे बीच भूख से मर मिटेगी; एक तिहाई तेरे आस पास तलवार से मारी जाएगी; और एक तिहाई को मैं चारों ओर तितर बितर करूँगा और तलवार खींचकर उनके पीछे चलाऊँगा।

13“इस प्रकार से मेरा क्रोध शान्त होगा, और अपनी जलजलाहट उन पर पूरी रीति से भड़काकर मैं शान्ति पाऊँगा; और जब मैं अपनी जलजलाहट उन पर पूरी रीति से भड़का चुकूँ, तब वे जान लेंगे कि मुझ यहोवा ही ने जलन में आकर यह कहा है।

14मैं तुझे तेरे चारों ओर की जातियों के बीच, सब आने–जाने वालों के देखते हुए उजाड़ूँगा, और तेरी नामधराई कराऊँगा।

15इसलिये जब मैं तुझ को कोप और जलजलाहट और रिसवाली घुड़कियों के साथ दण्ड दूँगा, तब तेरे चारों ओर की जातियों के सामने नामधराई, ठट्ठा, शिक्षा और विस्मय होगा, क्योंकि मुझ यहोवा ने यह कहा है।

16यह उस समय होगा, जब मैं उन लोगों का नाश करने के लिये तुम पर महँगी के तीखे तीर चलाकर, तुम्हारे बीच महँगी बढ़ाऊँगा, और तुम्हारे अन्नरूपी आधार को दूर करूँगा।

17मैं तुम्हारे बीच महँगी और दुष्‍ट जन्तु भेजूँगा जो तुम्हें नि:सन्तान करेंगे; और मरी और खून तुम्हारे बीच चलते रहेंगे; और मैं तुम पर तलवार चलवाऊँगा, मुझ यहोवा ने यह कहा है। ”

Hindi OV (Re-edited) Bible - पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible Copyright © 2012 by The Bible Society of India Used by permission. All rights reserved worldwide.

Choose Translation

Switch translation for Ezekiel 5.

Reading Settings

Paragraph viewDisplay verses as flowing paragraphs instead of individual lines
Show verse numbersDisplay verse numbers inline
Red letterHighlight the words of Christ in red

Sign in to save your reading preferences across sessions.