1 Chronicles 7HHBD

1इस्साकार के पुत्रा तोला, पूआ, याशूब और शिम्रोन, चार थे।

2और तोला के पुत्रा उज्जी, रपायाह, यरीएल, यहमै, यिबसाम और शमूएल, ये अपते अपते पितरों के घरानों अर्थात् तोला की सन्तान के मुख्य पुरूष और बड़े वीर थे, और दाऊद के दिनों में उनके वंश की गिनती बाईस हजार छे सौ थी।

3और उज्जी का पुत्रा यिज्रह्माह, और यिज्रह्माह के पुत्रा मीकाएल, ओबद्याह, योएल और यिश्शिरयह पांच थे; ये सब मुख्य पुरूष थे।

4और उनके साथ उनकी वंशावलियों और पितरों के घरानों के अनुसार सेना के दलों के छत्तीस हजार योठ्ठा थे; क्योंकि उनके बहुत स्त्रियां और पुत्रा थे।

5और उनके भाई जो इस्साकार के सब कुलों में से थे, वे सत्तासी हजार बड़े वीर थे, जो अपनी अपनी वंशावली के अनुसार गिने गए।

6बिन्यामीन के पुत्रा बेला, बेकेर और यदीएल ये तीन थे।

7बेला के पुत्रा: एसबोन, उज्जी, उज्जीएल, यरीमोत और ईरी ये पांच थे। ये अपने अपने पितरों के घरातों के मुख्य पुरूष और बड़े वीर थे, और अपनी अपनी वंशाबली के अनुसार उनकी गिनती बाईस हजार चौंतीस थी।

8और बेकेर के पुत्रा: जमीरा, योआश, बलीएजेर, एल्योएनै, ओम्री, यरेमोत, अबिरयाह, अनातोत और आलेमेत ये सब बेकेर के पुत्रा थे।

9ये जो अपने अपने पितरों के घरानों के मुख्य पुरूष और बड़े वीर थे, इनके वंश की गिनती अपनी अपनी वंशावली के अनुसार बीस हजार दो सौ थी।

10और यदीएल का पुत्रा बिल्हान, और बिल्हान के पुत्रा, यूश, बिन्यामीन, एहूद, कनाना, जेतान, तश श और अहीशहर थे।

11ये सब जो यदीएल की सन्तान और अपने अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरूष और बड़े वीर थे, इनके वंश से सेना में युठ्ठ करने के याग्य सत्राह हजार दो सौ पुरूष थे।

12और ईर के पुत्रा शुप्पीम और हुप्पीम और अहेर के पुत्रा हूशी थे।

13नप्ताली के पुत्रा, एहसीएल, गूनी, येसेर और शल्लूम थे, ये बिल्हा के पोते थे।

14मनश्शे के पुत्रा, अस्रीएल जो उसकी अरामी रखेली स्त्री से उत्पन्न हुआ था; और उस अरामी स्त्री ने गिलाद के पिता माकीर को भी जन्म दिया।

15और माकीर ( जसकी बहिन का नाम माका था ) उस ने हुप्पीम और शुप्पीम के लिये स्त्रियां ब्याह लीं, और दूसरे का नाम सलोफाद था, और सलोफाद के बेटियां हुई।

16फिर माकीर की स्त्री माका के एक पुत्रा उत्पन्न हुआ और उसका नाम पेरेश रखा; और उसके भाई का नाम शेरेश था; और इसके पुत्रा ऊलाम और राकेम थे।

17और ऊलाम का पुत्रा बदान। ये गिलाद की सन्तान थे जो माकीर का पुत्रा और मनश्शे का पोता था।

18फिर उसकी बहिन हम्मोलेकेत ने ईशहोद, अबीएजेर और महला को जन्म दिया।

19और शमीदा के पुत्रा अह्मान, शेकेम, लिखी और अनीआम थे।

20और एप्रैम के पुत्रा शूतेलह और शूतेलह का बेरेद, बेरेद का तहत, तहत का एलादा, एलादा का तहत।

21तहत का जाबाद और जाबाद का पुत्रा शूतेलह हुआ, और येजेर और एलाद भी जिन्हें गत के मनुष्यों ने जो उस देश में उत्पन्न हुए थे इसलिये घात किया, कि वे उनके पशु हर लेने को उतर आए थे।

22सो उनका पिता एप्रैम उनके लिये बहुत दिन शोक करता रहा, और उसके भाई उसे शांति देने को आए।

23और वह अपनी पत्नी के पास गया, और उस ने गर्भवती होकर एक पुत्रा को जन्म दिया और बप्रैम ने उसका नाम इस कारण बरीआ रखा, कि उसके घराने में विपत्ति पड़ी थी।

24(और उसकी पुत्री शेरा थी, जिस ने निचले और ऊपरवाले दोनों बेथोरान नाम नगरों को और उज्जेनशेरा को दृढ कराया। )

25और उसका पुत्रा रेपा था, और रेशेप भी, और उसका पुत्रा तेलह, तेलह का तहन, तहन का लादान,

26लादान का अम्मीहूद, अम्मीहूद का एलीशामा।

27एलीशमा का नून, और नून का पुत्रा यहोशू था।

28और उनकी निज भूमि और बस्तियां गांवों समेत बेतेल और पूर्व की ओर नारान और पश्चिम की ओर गांवों समेत गेजेर, फिर गांवों समेत शकेम, और गांवों समेत अज्जा थीं।

29और मनश्शेइयों के सिवाने के पास अपने अपने गांवों समेत बेतशान, तानाक, मगिद्दॊ और दोर। इन में इस्राएल के पुत्रा युसुफ की सन्तान के लोग रहते थे।

30आशेर के पुत्रा, यिम्ना, यिश्वा, यिश्वी और बरीआ, और उनकी बहिन सेरह हुई।

31और बरीआ के पुत्रा, हेबेर और मल्कीएल और यह बिज त का पिता हुआ।

32और हेबेर ने यपलेत, शोमेर, होताम और उनकी बहिन शूआ को जन्म दिया।

33और यपलेत के पुत्रा पासक बिम्हाल और अश्वात। यपलेत के ये ही पुत्रा थे।

34और शेमेर के पुत्रा, अही, रोहगा, यहुब्बा और अराम थे।

35और उसके भाई हेलेम के पुत्रा सोपह, यिम्ना, शेलेश और आमाल थे।

36और सोपह के पुत्रा, सूह, हर्नेपेर, शूआल, वेरी, इम्रा।

37बेसेर, होद, शम्मा, शिलसा, यित्रान और बेरा थे।।

38और येतेर के पुत्रा, यपुन्ने, पिस्पा और अरा।

39और उल्ला के पुत्रा, आरह, हन्नीएल और रिस्या।

40ये सब आशेर के वुश में हुए, और अपने अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरूष और बड़े से बड़े वीर थे और प्रधानों में मुख्य थे। और ये जो अपनी अपनी वंशावली के अनुसार सेना में युठ्ठ करने के लिये गिने गए, इनकी गिनती छब्बीस हजार थी।

Choose Translation

Switch translation for 1 Chronicles 7.

Reading Settings

Paragraph viewDisplay verses as flowing paragraphs instead of individual lines
Show verse numbersDisplay verse numbers inline
Red letterHighlight the words of Christ in red

Sign in to save your reading preferences across sessions.