1 Chronicles 4HHBD

1यहूदा के पुत्रा: पेरेस, हेस्रोन, कम, हूर और शोबाल।

2और शोबाल के पुत्रा: रायाह से यहत और यहत से अहूमै और लहद उत्पन्न हुए, ये सोराई कुल हैं।

3और एताम के पिता के ये पुत्रा हुए: अर्थात् यिज्रेल, यिश्मा और यिद्वाश, जिनकी बहिन का नाम हस्सलेलपोनी था।

4और गदोर का पिता पनूएल, और रूशा का पिता एजेर। ये एप्राता के जेठे हूर के सन्तान हैं, जो बेतलेहेम का पिता हुआ।

5और तको के पिता अशहूर के हेबा और नारा नाम दो स्त्रियां थीं।

6और नारा से अहुज्जाम, हेपेर, तेमनी और हाहशतारी उत्पन्न हुए, नारा के ये ही पुत्रा, हुए।

7और हेला के पुत्रा, सेरेत, यिसहर और एम्नान।

8फिर कोस से आनूब और सोबेवा उत्पन्न हुए और उसेक वंश में हारून के पुत्रा अहर्हेल के कुल भी उत्पन्न हुए।

9और याबेस अपने भइयों से अधिक प्रतिष्ठित हुआ, और उसकी माता ने यह कहकर उसका नाम याबेस रखा, कि मैं ने इसे पीड़ित होकर उत्पन्न किया।

10और याबेस ने इस्राएल के परमेश्वर को यह कहकर पुकारा, कि भला होता, कि तू मुझे सचमुच आशीष देता, और मेरा देश बढाता, और तेरा हाथ मेरे साथ रहता, और तू मुझे बुराई से ऐसा बचा रखता कि मैं उस से पीड़ित त होता! और जो कुछ उस ने मांगा, वह परमेश्वर ने उसे दिया।

11फिर शूहा के भाई कलूब से एशतोन का पिता महीर उत्पन्न हुआ।

12और एशतोन के वंश में रामा का घराना, और पासेह और ईर्नाहाश का पिता तहिन्ना उत्पन्न हुए, रेका के लोग ये ही हैं।

13और कनज के पुत्रा, ओत्नीएल और सरायाह, और ओत्नीएल का पुत्रा हतत।

14मोनोतै से ओप्रा और सरायाह से योआब जो गेहराशीम का पिता हुआ; वे कारीगर थे।

15और यपुन्ने के पुत्रा कालेब के पुत्रा एला और नाम, और एला के पुत्रा कनज।

16और यहल्लेल के पुत्रा, जीप, जीपा, तीरया और असरेल।

17और एज्रा के पुत्रा येतेर, मेरेद, एपेर और यालोन, और उसकी स्त्री से मिरर्याम, शम्मै और एशतमो का पिता यिशबह उत्पन्न हुए।

18और उसकी यहूदिन स्त्री से गदोर का पिता येरेद, सोको के पिता हेबेर और जानोह के पिता यकूतीएल उत्पन्न हुए, ये फ़िरोन की बेटी बित्या के पुत्रा थे जिसे मेरेद ने ब्याह लिया था।

19और होदिरयाह की स्त्री जो नहम की बहिन थी, उसके पुत्रा कीला का पिता एक गेरेमी और एशतमो का पिता एक माकाई।

20और शीमोन के पुत्रा अम्नोन, रिन्ना, बेन्हानान और तोलोन और यिशी के पुत्रा जोहेत और बेनजोहेत।

21यहूदा के पुत्रा शेला के पुत्रा लेका का पिता एर, मारेशा का पिता लादा और अशबे के घराने के कुल जिस में सन के कपड़े का काम होता था।

22और योकीम और कोजेबा के मनुष्य और योआश और साराप जो मोआब में प्रभुता करते थे और याशूब, लेहेम इनका वृत्तान्त प्राचीन है।

23ये कुम्हार थे, और नताईम और गदेरा में रहते थे जहां वे राजा का कामकाज करते हुए उसके पास रहते थे।

24शिमोन के पुत्रा नमूएल, यामीन, यारीब, जेरह और शाऊल।

25और शाऊल का पुत्रा शल्लूम, शल्लूम का पुत्रा मिबसाम और मिबसाम का मिश्मा हुआ।

26और मिश्मा का पुत्रा हम्मूएल, उसका पुत्रा जक्कूर, और उसका पुत्रा शिमी।

27शिमी के सोलह बेटे और छे बेटियां हुई परन्तु उसके भाइयों के बहुत बेटे न हुए; और उनका सारा कुल यहूदियों के बराबर न बढ़ा।

28वे बेर्शबा, मोलादा, हसर्शूआल।

29बिल्हा, एसेम, तोलाद।

30बतूएल, होर्मा, सिल्कग,

31बेतमर्काबोत, हसर्सूसीम, बेतबिरी और शारैम में बस गए; दाऊद के राजय के समय तक उनके ये ही नगर रहे।

32और उनके गांव एताम, ऐन, रिम्मोन, तोकेन और आशान नाम पांच नगर।

33और बाल तक जितने गांव इन नगरों के आसपास थे, उनके बसने के स्थान ये ही थे, और यह उनकी वंशावली हैं।

34फिर मशोबाब और यम्लेक और अपस्याह का पुत्रा योशा।

35और योएल और योशिब्याह का पुत्रा येहू, जो सरायाह का पोता, और असीएल का परमोता था।

36और एल्योएनै और याकोबा, यशोहायाह और असायाह और अदीएल और यसीमीएल और बनायाह।

37और शिपी का पुत्रा जीजा जो अल्लोन का पुत्रा, यह यदायाह का पुत्रा, यह शिम्री का पुत्रा, यह शमायाह का पुत्रा था।

38ये जिनके नाम लिखें हुए हैं, अपने अपने कुल में प्रधान थे; और उनके पितरों के घराने बहुत बढ़ गए।

39ये अपनी भेड़- बकरियों के लिये चराई ढूंढ़ने को गदोर की घाटी की तराई की पूर्व ओर तक गए।

40और उनको उत्तम से उत्तम चराई मिली, और देश लम्बा- चौड़ा, चैत और शांति का था; क्योंकि वहां के पहिले रहनेवाले हाम के वंश के थे।

41और जिनके नाम ऊपर लिखे हैं, उन्हों ने यहूदा के राजा हिजकिरयाह के दिनों में वहां आकर जो मूनी वहां मिले, उनको डेरों समेत मारकर ऐसा सत्यानाश कर डाला कि आह तक उनका पता नहीं है, और वे उनके स्थान में रहने लगे, क्योंकि वहां उनकी भेड़- बकरियों के लिये चराई थीं।

42और उन में से अर्थात् शिमोनियों में से पाच सौ पुरूष अपने ऊपर पलत्याह, नार्याह, रपायाह और उज्जीएल नाम यिशी के पुत्रों को अपने प्रधान ठहराया;

43तब वे सेईद पहाड़ को गए, और जो अमेलेकी बचकर रह गए थे उनको मारा, और आज के दिन तब वहां रहते हैं।

Choose Translation

Switch translation for 1 Chronicles 4.

Reading Settings

Paragraph viewDisplay verses as flowing paragraphs instead of individual lines
Show verse numbersDisplay verse numbers inline
Red letterHighlight the words of Christ in red

Sign in to save your reading preferences across sessions.