Numbers 34ERV

1यहोवा ने मूसा से बात की। उसने कहा,

2“इस्राएल के लोगों को यह आदेश दोः तुम लोग कनान देश में आ रहे हो। तुम लोग इस देश को हराओगे। तुम लोग पूरा कनान देश ले लोगे।

3दक्षिणी ओर तुम लोग एदोम के निकट सीन मरुभूमि का भाग प्राप्त करोगे। तुम्हारी दक्षिणी सीमा मृत सागर की दक्षिणी छोर से आरम्भ होगी।

4यह बिच्छूदर्रे (स्कार्पियन पास) के दक्षिण से गुजरेगी। यह सीन मरुभूमि से होकर कादेशबर्ने तक जाएगी, और तब हसरद्दार तथा तब यह अस्मोन से होकर जाएगी।

5अस्मोन से सीमा मिस्र की नदी तक जाएगी और इसका अन्त भूमध्य सागर पर होगा।

6तुम्हारी पश्चिमी सीमा भूमध्य सागर होगी।

7तुम्हारी उत्तरी सीमा भूमध्य सागर पर आरम्भ होगी और होर पर्वत तक जाएगी। लबानोन में

8होर पर्वत से यह लेबोहामात को जाएगी और तब सदाद हो।

9तब यह सीमा जिप्रोन को जाएगी और तथा यह हसेरनान पर समाप्त होगी। इस प्रकार यह तुम्हारी उत्तरी सीमा होगी।

10तुम्हारी पूर्वी सीमा एनान पर आरम्भ होगी और यह शापान तक जाएगी।

11शापान से सीमा ऐन के पूर्व रिबला तक जाएगी। किन्नरेत सागर गलील के सागर के साथ की पहाड़ियों के साथ सीमा चलती रहेगी।

12तब सीमा यरदन नदी के साथ-साथ चलेगी। इसका अन्त मृत सागर पर होगा। तुम्हारे देश के चारों ओर की सीमा यही है।”

13मूसा ने इस्राएल के लोगों को आदेश दियाः ‘यही वह देश है जिसे तुम प्राप्त करोगे। तुम लोग नौ परिवार समूहों और मनश्शे परिवार समूह के आधे लोगों के लिए भूमि बाँटने के लिए उनके नाम गोटें डालोगे।

14रूबेन, गाद और मनश्शे के आधे परिवार के लोगों के परिवार समूहों ने पहले ही अपना प्रदेश ले लिया है।

15उस ढाई परिवार समूह ने यरीहो के निकट यरदन नदी के पूर्व अपना प्रदेश ले लिया है।”

16तब यहोवा ने मूसा से बात की। उसने कहा,

17“ये लोग हैं जो भूमि बाँटने में तुम्हारी सहायता करेंगेः याजक एलीआज़ार, नून का पुत्र यहोशू

18और हर एक परिवार समूह से तुम एक नेता चुनोगे। ये लोग भूमि का बँटवारा करेंगे।

19नेताओं के नाम ये हैं: यहूदा के परिवार समूह से, यपुन्ने का पुत्र कालेब;

20शिमोन के परिवार समूह से, अम्मीहूद का पुत्र शमूएल।

21बिन्यामीन के परिवार समूह से, किसलोन का पुत्र एलीदाद।

22दान के परिवार समूह से, योग्ली का पुत्र बुक्की।

23मनश्शे (यूसुफ का पुत्र) के परिवार समूह से, एपोद का पुत्र हन्नीएल।

24एप्रैम (यूसुफ का पुत्र) के परिवार समूह से, शिप्तान का पुत्र कमूएल।

25जबूलून के परिवार समूह से, पर्नाक का पुत्र एलीसापान।

26इस्साकार के परिवार समूह से, अज्जान का पुत्र पलतीएल।

27आशेर के परिवार समूह से, शलोमी का पुत्र अहीदूद।

28नप्ताली के परिवार समूह से, अम्मीहूद का पुत्र पदहेल।”

29यहोवा ने इन पुरुषों को इस्राएल के लोगों में कनान की भूमि बाँटने के लिये चुना।

Easy-to-Read Version Copyright © 2010 World Bible Translation Center

Choose Translation

Switch translation for Numbers 34.

Reading Settings

Paragraph viewDisplay verses as flowing paragraphs instead of individual lines
Show verse numbersDisplay verse numbers inline
Red letterHighlight the words of Christ in red

Sign in to save your reading preferences across sessions.