Numbers 13ERV

1यहोवा ने मूसा से कहा,

2“कुछ व्यक्तियों को कनान देश का अध्ययन करने के लिए भेजो। यही वह देश है जिसे मैं इस्राएल के लोगों को दूँगा। हर एक बारह परिवार समूह से एक नेता को भेजो।”

3इसलिए मूसा ने यहोवा की आज्ञा मानी। उसने परान के रेगिस्तान से नेताओं को भेजा।

4ये उनके नाम जककुर का पुत्र शम्मु-रुबेन के परिवार के समूह से,

5होरी का पूत्र शापात-शिमोन के परिवार समूह से;

6यपुन्ने का पुत्र कालेब-यहूदा के परिवार समूह से;

7योसेप का पुत्र यिगास-इस्साकार के परिवार समूह से;

8नून का पुत्र होशे-एप्रैम के परिवार समूह से;

9रापू का पुत्र पलती-बिन्यामीन के परिवार समूह से;

10सोदी का पुत्र गद्दीएल-जबूलून के परिवार समूह से;

11सूसी का पुत्र गद्दी-मनश्शे के परिवार समूह से;

12गमल्ली का पुत्र अम्मीएल-दान के परिवार समूह से;

13मीकाएल का पुत्र सतूर-आशेर के परिवार समूह से;

14वोप्सी का पुत्र नहूबी-नप्ताली परिवार समूह ;

15माकी का पुत्र गूएल-गाद के परिवार समूह से;

16ये उन व्यक्तियों के नाम हैं जिन्हें मूसा ने प्रदेश को देखने और जाँच करने के लिए भेजा। मूसा से नून के पुत्र होशे को दूसरे नाम से पुकारा। मूसा ने उसे यहोशू कहा।

17मूसा जब उन्हें कनान की छानबीन के लिए भेज रहा था, तब उसने कहा, “गेवेक घाटी से होकर पहाड़ी प्रदेश में जाओ।

18यह देखो कि देश कैसा दिखाई देता है? और उन लोगों की जानकारी प्राप्त करो जो वहाँ रहते हैं। वे शक्तिशाली हैं? या कमजोर हैं? वे थोड़े हैं? या अधिक संख्या में हैं?

19उस प्रदेश के बारे में जानकारी करो जिसमें वे रहते हैं। क्या यह अच्छा प्रदेश है? या बुरा? किस प्रकार के नगरों में वे रहते हैं क्या उन नगरों के परकोटे हैं क्या नगर शक्तिशाली ढगं से सुरक्षित है?

20और प्रदेश के बारे में अन्य बातों की जानकारी प्राप्त करो। क्या भूमि उपज के लिए उपजाऊ है? या ऊसर है? क्या जमीन पर पेड़ उगे हैं? और उस भूमि से कुछ फल लाने का प्रयत्न करो।” (यह उस समय की बात है जब अंगूर की पहली फसल पकी हो।)

21तब उन्होंने प्रदेश की छानबीन की। वे जिन मरुभूमि से रहोब और लेबो हमात तक गए।

22वे नेगेव से होकर तब तक यात्रा करते रहे जब तक वे हेब्रोन नगर को पहुँचे। हेब्रोन मिस्र में सोअन नगर के बसने के सात वर्ष पहले बना था। अहीमन, शेशै और तल्मै वहाँ रहते थे। ये लोग अनाक के वंशज थे।

23तब वे लोग एश्कोन की घाटी में आये उन व्यक्तियो ने अंगूर की बेल की एक शाखा काटी। उस शाखा में अंगूर का एक गुच्छा था। लोगों मेंसे दो व्यक्ति अपने बीच एक डंडे पर उसे रख कर लाए। वे कुछ अनार ओर अंजीर भी लाए।

24उस स्थान का नाम एश्कोल की घाटी था। क्योंकि यह वही स्थान हैं जहाँ इस्राएल के आदिनियों में अंगुर के गुच्छे काटे थे।

25उन व्यक्तियों ने उस प्रदेश की छानबीन चालीस दिन तक की। तब वे डेरे को लौटे।

26वे व्यक्ति मूसा, हारून और अन्य इस्राएल के लोगों के पास कादेश में लौटे। यह पारान मरुभूमि में था। तब उन्होंने मूसा, हारून और सभी लोगों को, जो कुछ देखा सब कुछ सुनाया और उन्होंने उन्हें उस प्रदेश के फलों को दिखाया।

27उन लोगों ने मूसा से यह कहा, “हम लोग उस प्रदेश में गए जहाँ आपने हमें भजा। वह प्रदेश अत्यधिक अच्छा है यहाँ दूध और मधु की नदियाँ बह रही हैं! ये वे कुछ फल हैं जिन्हे हम लोगं ने वहाँ पाया

28किन्तु वहाँ जो लोग रहते हैं, वे बहुत शक्तिशाली और मजबूत हैं। उनके नगर बहूत विशाल हैं। हम लोगों ने वहाँ उनके परिवार के कुछ लोगों को देखा भी।

29अमालेकी लोग नेगेव की घाटी में रहते हैं। हित्ती, यबूसी और एमोरी पहाड़ी प्रदेशों में रहते हैं। कनानी लोग समुद्र के किनारे और यरदन नदी के किनारे रहते हैं।”

30तब कालेब ने मूसा के समीप के लोगों को शान्त होने को कहा। कालेब ने कहा, “हम लोगों को वहाँ जाना चाहिए और उस प्रदेश को अपने लिए लेना चाहिए। हम लोग उस प्रदेश को सरलता से ले सकते हैं।”

31किन्तु जो उसके साथ गया था, वह बोला, ‘हम लोग उन लोगों के विरुद्ध लड़ नहीं सकते। वे हम लोगों की तुलना में अधिक शक्तिशाली हैं”

32और उन लोगों ने सभी इस्राएली लोगों से कहा कि उस प्रदेश के लोगों को पराजित करने के लिए वे पर्याप्त शक्तिशानी नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘जिस प्रदेश को हम लोगों ने देखा, वह शक्तिशाली लोगों से भरा है। वे लोग इतने अधिक शक्तिशाली हैं कि जो कोई व्यक्ति वहाँ जाएगा उसे वे सरलता से हरा सकते हैं।

33हम लोगों ने वहाँ नपीलियों को देखा! अनाक के परिवार के लोग जो नपीलों के वंश के थे, उनके सामने खड़े होने पर हम लोगों ने अपने आपको टिड्डा अनुभव किया। उन लोगों ने हम लोगों को ऐसे देखा मानो टिड्डे के समान छोटे हों।”

Easy-to-Read Version Copyright © 2010 World Bible Translation Center

Choose Translation

Switch translation for Numbers 13.

Reading Settings

Paragraph viewDisplay verses as flowing paragraphs instead of individual lines
Show verse numbersDisplay verse numbers inline
Red letterHighlight the words of Christ in red

Sign in to save your reading preferences across sessions.