Leviticus 19ERV

1यहोवा ने मूसा से कहा,

2“इस्राएल के सभी लोगों से कहोः कि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ मैं पवित्र हूँ! इसलिए तुम्हें पवित्र होना चाहिए!

3तुम में से हर एक व्यक्ति को अपने माता पिता का सम्मान करना चाहिए और मेरे विश्राम के विशेष दिनों को मानना चाहिए। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।

4“मूर्तियों की उपासना मत करो। अनपे लिए देवताओं की मूर्तियों धातु गला कर मत बाओ। मैं तुम लोगों का परमेश्वर यहोवा हूँ!

5“जब तुम यहोवा को मेलबलि चढ़ाओ तो तो तुम उसे ऐसे चढ़ाओ कि तुम यहोवा द्वारा स्वीकार किए जा सको।

6तुम इसे चढ़ाने के दिन खा सकोगे और अगले दिन भी । किन्तु यदि बलि का कुछ भाग तीसरे दिन भी बच जाए तो उसे उसे तुम्हें आग में जला देना चाहिए।

7किसी भी बलि को तीसरे दिन नहीं खाना चाहिए। यह अशुद्ध है । यह स्वीकार नहीं होगी।

8यदि कोई व्यक्ति ऐसा करात है तो वह अपारधी होगा। क्यों? क्योंकि उसने यहोवा की पविक्ष चीजों का सम्मान नीहं किया। उस व्यक्ति को अपने लोगों से अलग कर दिया जाना चाहिए।

9“जब तुम कटनी के समय अपनी फ़सल काटो तो तुम सब ओस से खेत के कोनों तक मत काटो और यदि अन्न जमीन पर गिर जाता है तो तुम्हें उसे इकट्ठा नहीं करना चाहिए।

10अपने अँगूर के बाग के सारे अंगूर न तोड़ो और जो जमीन पर गिर जाएँ उन्हें न उठाओ। क्यों? क्योंकि तुम्हें वे चीज़ें गरीब लोगों और जो तुम्हारे देश से यात्रा करेंगे, उनके लिए छोड़नी चाहिए। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ!

11“तुम्हें चोरी नहीं करनी चाहिए। तुम्हें लोगों को ठगना नहीं चाहिए। तुम्हें आपस में झूठ नहीं बोलना चाहिए।

12तुम्हें मेरे नाम पर झूठा वचन नहीं देना चाहिए। यदि तुन ऐसा करेत हो तो तुम यह दिखाते हो कि तुम अनपे परमेश्वर के नाम का सम्मान नहीं करते हो। मैं यहोवा हूँ!

13“तुम्हें अपने पड़ोसी को धोखा नहीं देना चाहिए। तुम्हें उसकी चोरी नहीं करनी चाहिए। तुम्हें मजदूर की मजदूरी पूरी रात, सवेरे तक नही रोकनी चाहिए।

14“तुम्हें किसी बहरे आदमी को अपशब्द नहीं कहना चाहिए। तुम्हें किसी अन्धे को गिराने के लिए उसके सामन कोई चीज नहीं रखनी चाहिए। किन्तु तुम्हें अपने परमेश्वर यहोवा का सम्मान करना चाहिए। मैं यहोवा हूँ!

15“तुम्हें न्याय करने मैं ईमानदार होना चाहिए। न तो तुम्हें ग़रीब के साथ विशेष पक्षपात करना चाहिए और न ही बड़े एवं धनी लोगों के प्रति कोई आदर दिखाना चाहिए। तुम्हें अपे पड़ोसी के साथ न्याय करते समय ईमानदार होना चाहिए।

16तुम्हें अन्य लोगों के विरुद्ध चारों ओर अफवाहें फैलाते हुए नहीं चलना चाहिए। ऐसा कुछ न करो जो तुम्हारे पड़ोसी के जीवन को खतरे में डाले। मैं यहोव हूँ!

17“तुम्हें अपने हृदय में अपने भाईयों से घृणा नहीं करनी चाहिए। यदि तुम्हारा पड़ोसी कुछ बुरा करता है तो इसके बारे में उसे समझाओ। किन्तु उसे क्षमा करो!

18लोग, जो तुम्हारा बुरा करें, उसे भुल जाओ। उससे बदला लेना का प्रयतन न करो। अपने पड़ोसी से वैसे ही प्रेम करो जैसे अनपे आप से करते हो। मैं यहोव हूँ!

19“तुम्हें मेरे नियमों का पालन करना चाहिए। दो जातियों के पशुओं को प्रजनन के लिए आपस में मत मिलाओ। तुम्हें दो प्रकार के बीज नहीं बोने वस्त्रों को नहीं पहनना चाहिए।

20“यह हो सकता है कि किसी दूसरे व्यक्ति की दासी से किसी व्यक्ति का यौन सम्बन्ध हो। यदि यह दासी न तो खरीदी गई है न ही स्वतन्त्र कराई गई है तो उन्हें दण्ड दिया जाना चाहिए। किन्तु वे मारे नहीं जाएंगे। क्यों? क्योंकि स्त्री स्वतन्त्र नहीं थी।

21उस व्यक्ति को अपने अपराध के लिए मिलापवाले तम्बू के द्वार पर यहोवा को बलि चढ़ानी चाहिए। व्यक्ति को एक मेढ़ा दोषबलि के रूप में लाना चाहिए।

22याजक उस व्यक्ति के पापों के भुगतान करने के लिए उपासना करेगा। याजक यहोवा को दोषबलि के रूप में मेढ़े को चढ़ाएगा। यह व्यक्ति के किए हुए पापों के लिए होगा। तब व्यक्ति अपने किए पाप के लिए क्षमा किया जाएगा।

23“भविष्य में तुम अपने प्रदेश में प्रवेश करोगे। उस समय भोजन के लिए तुम अनेकों प्रकार के पेड़ लगाओगे। पेड़ लगाने के बाद पेड़ के किसी फल का उपयोगकरने का लिए तुम्हें तीन वर्ष तक प्रतीक्षा करनी चाहिए। तुम्हें उससे पहले के फल का उपयोग नहीं करना चाहिए।

24चौथे वर्ष उस पेड़ के फल यहोवा के होंगे। यह यहोवा की स्तुति के लिए पवित्र भेंट होगी।

25तब, पाँचवें वर्ष तुम उस पेड़ का फल खासकते हो और पेड़ का फल खा सकते हो और पेड़ तुम्हारे लिए अधिक से अधिक फल पैदा करेगा। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ!

26“तुम्हें कोई चीज़, उसमें खून रहते तक नहीं खानी चाहिए। तुम्हें भविष्यवाणी करने के लिये जादू या शगुन आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए।

27“तुम्हें अपने सिर के बगल के बढ़े बालों कटवाना नहीं चाहिए. तुम्हें अपनी दाढ़ी के किनारे नहीं कटवाने चाहिए।

28किसी मरे व्यक्ति की याद को बनाए रखने के लिए तुम्हें अपने अपने शरीर को काटना नहीं चाहिए। तुम्हें अपने ऊपर कोई चिन्ह गुदवाना नहीं चाहिए में यहोवा हूँ!

29“तुम अपनी पुत्री को वेश्या मत बनने दै। इससे केवल यह पता चलता है कि तुम उसका आदर नहीं करते। तुम अनपे देश में स्त्रियों को वेश्याएँ मत बनने दो। तुम अपने देश को इस के पापों से मत भर जानेदो।

30“तुम्हें मेरे विश्राम के विशेष दिनों में काम नहीं करना चाहिए। तुम्हें मेरे पवित्र स्थान का सम्मान करना चाहिए। मैं यहोवा हूँ!”

31ओझाओं तथा भूतसिद्धियों के पास सलाह के लिए मत जाओ। उनके पास तुम मत जाओ, वे केवल तुम्हें अशुद्ध बनाएँगें। में तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ!”

32“बूढ़े लोगों का सम्मान करो। जब वे कमरे में आएँ तो खड़े हो जाओ। अपने परमेश्वर का सम्मान करो। मैं यहोवा हूँ!”

33“अपने देश में रहने वला विदेशियों के साथ बुरा व्यवहार मत करो!

34तुम्हें विदेशियों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैा तुम अपने नागरिकों के सात करते हो। तुम विदेशियों से वैसा प्यार करो जैसा अपने से करते हो। क्यों? क्योंकि तुम भी एक समय मिस्र में विदेशी थे। मैं तुम्हारा परमेशवर यहोवा हूँ!

35तम्हें न्याय करते समय लोगों के प्रति ईमानदार होना चाहिए। तुम्हें चीज़ों के नापने और तौलने में ईमानदार होना चाहिए।

36तुम्हारि टोकरियाँ ठीक माप की होनी चाहिए। तुम्हारे नापने के पात्रों में द्रव क ीउचित मात्रा आनी चाहिए। तुम्हारे तराजू और तुम्हारेबाट चीज़ों को ठीक तौलने वाले होने चाहिए। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ! मैं तुम्हें मिस्र देश से बहरा लाया!

37तुम्हें मेरे सभी नियमों और निर्णयों को याद रखना चाहिए और तुम्हें उनका पालन करना चाहिए। मैं यहोवा हूँ!”

Easy-to-Read Version Copyright © 2010 World Bible Translation Center

Choose Translation

Switch translation for Leviticus 19.

Reading Settings

Paragraph viewDisplay verses as flowing paragraphs instead of individual lines
Show verse numbersDisplay verse numbers inline
Red letterHighlight the words of Christ in red

Sign in to save your reading preferences across sessions.