1 Chronicles 4CLBSI

1ये यहूदा के पुत्र थे: पेरेस, हेस्रोन, कर्मी, हूर और शोबाल।

2शोबाल का पुत्र रआयाह था। रआयाह का पुत्र यहत था। यहत के दो पुत्र थे: अहूमई और लाहद। ये ही सोरआती गोत्र में थे।

3ये ऐटाम के पुत्र थे: यिज्रएल, यिश्‍मा और यिद्बाश। इनकी बहिन का नाम हसलेलपोनी था।

4पनूएल का पुत्र गदोर था। एजर का पुत्र हूशाह था। ये हूर के पुत्र थे: ज्‍येष्‍ठ पुत्र एप्राता। एप्राता बेतलेहम का पिता हुआ।

5दूसरा पुत्र अश्‍हूर था। यह तकोअ का पिता हुआ। अश्‍हूर की दो पत्‍नियां थीं: हेल्आह और नअराह।

6नअराह ने उससे इन पुत्रों को जन्‍म दिया: अहूज्‍जाम, हेपेर, तैमनी और हाअहशतारी। ये ही नअराह के पुत्र थे।

7ये हेल्आह के पुत्र थे: सेरेत, यिसहर और एतनान।

8कोस के ये पुत्र थे: आनूब और सोबेबाह। उसके वंश में हारूम के पुत्र अहरहेल के गोत्र भी हुए।

9लोग यअबेस को उसके अन्‍य भाइयों की अपेक्षा अधिक आदर-सम्‍मान देते थे। इसलिए उसकी मां ने उसका नाम ‘यअबेस’ रखा था। वह यह कहती थी, ‘मैंने इसको बड़ी पीड़ा से जन्‍म दिया है।’

10यअबेस ने इस्राएली राष्‍ट्र के परमेश्‍वर से यह प्रार्थना की, ‘प्रभु, काश! तू मुझे आशिष देता, और मेरी रहने की सीमा को बढ़ाता। तेरा वरद-हस्‍त मुझ पर होता, तू मुझ को विपत्ति से बचाता, और तब मेरा अनिष्‍ट न होता!’ परमेश्‍वर ने उसकी इच्‍छा को पूरा किया।

11शूहाह का भाई कलूब था। कलूब के पुत्र का नाम महीर था। महीर एश्‍तोन का पिता हुआ।

12एश्‍तोन के ये पुत्र थे: बेतरापा, पासेह और तहिन्नाह। तहिन्नाह के पुत्र का नाम ईरनाहाश था। ये सब रेकाह के व्यक्‍ति थे।

13ये कनज के पुत्र थे: ओतनीएल और सरायाह। ओतनीएल के ये पुत्र थे: हतत और मओनोतई।

14मओनोतई का पुत्र ओप्राह था। सरायाह का पुत्र योआब था। योआब हराशीम घाटी में रहनेवालों का संस्‍थापक था; क्‍योंकि ये कारीगर थे।

15यपून्नेह के पुत्र कालेब के ये पुत्र थे: ईरू, एलाह और नाहम। एलाह का पुत्र कनज था।

16यहले-लएल के ये पुत्र थे: जीप, जीपाह, तीर्या और असरएल।

17एज्रा के ये पुत्र थे: येतेर, मेरेद, एपेर और यालोन। मेरेद ने फरओ की पुत्री बितियाह से विवाह किया। बितियाह गर्भवती हुई, और उसने मिर्याम, शम्‍मई और यिश्‍बाह को जन्‍म दिया। यिश्‍बाह एश्‍तमो का पिता बना।

18उसकी पत्‍नी यहूदी थी। उसने येरेद, हेबेर और यकूतीएल को जन्‍म दिया। येदेर गदोर का पिता, हेबेर सोको का पिता और यकूतीएल जानोह का पिता बना।

19नहम की बहिन ने होदियाह से विवाह किया। उनके ये पुत्र थे: दलियाह और एश्‍तमो। दलियाह गर्माह नगर के रहने वाले कईलाह का पिता हुआ। एश्‍तमो माकाह का रहने वाला था।

20ये शीमोन के पुत्र थे: अम्‍नोन, रिन्ना, बेन-हानान और तिलोन। ये यिशई के पुत्र थे: जोहेत और बेन-जोहेत।

21यहूदा के पुत्र शेलाह के ये पुत्र थे: एर और लअदाह। एर लेकाह का पिता हुआ, और लअदाह मारेशाह का। इनके अतिरिक्‍त महीन सूती वस्‍त्र के कामगारों के परिवार जो बेत-अश्‍बेम में रहते थे, शेलाह के वंशज थे।

22ये भी पुत्र थे: याकीम, कोजेबा नगर के लोग, योआश और सराप जिसने मोआब देश पर राज्‍य किया, और फिर लेहेम नगर को लौट आया था। (ये बातें बड़ी पुरानी हैं।)

23ये कुम्‍हार थे। ये नटायीम और गदेराह नगरों में रहते थे। ये राजा की सेवा में, उसके लिए पात्र बनाते थे, और वहीं रहते थे।

24ये शिमोन के वंशज थे: नमूएल, यामीन, यारीब, जेरह, और शाऊल।

25शाऊल का पुत्र शल्‍लूम था, और शल्‍लूम का पुत्र मिब्‍साम। मिब्‍साम का पुत्र मिश्‍मा था।

26मिश्‍मा का पुत्र हम्‍मूएल था, और हम्‍मूएल का पुत्र जक्‍कूर। जक्‍कूर का पुत्र शिमई था।

27शिमई के सोलह पुत्र और छ: पुत्रियां थीं। किन्‍तु उसके भाइयों की इतनी सन्‍तान नहीं थी। इन सब भाइयों का परिवार उतना अधिक विशाल नहीं हुआ जितना यहूदा के वंशज।

28ये इन नगरों में निवास करते थे: बएर-शेबा, मोलादाह, हसर-शूआल,

29बिलहाह, एसेम, तोलाद,

30बतूएल, होरमाह, सिक्‍लग,

31बेत-मारकाबोत, हसर-सूसीम, बेतबिरई और शअराइम। दाऊद के राज्‍य-काल तक ये उनके नगर थे।

32ये उनके निवास-स्‍थान थे: ऐटाम, अइन, रिम्‍मोन, तोकेन, और आशान। ये कुल पांच नगर थे।

33इन नगरों के चारों ओर बअल तक अनेक गांव थे। ये ही उनके निवास-स्‍थान थे। यह उनकी वंशावली है:

34मशोबाब, यमलेक, योशाह (यह अमस्‍याह का पुत्र था),

35योएल, येहू (यह असीएल का प्रपौत्र, सरायाह का पौत्र और योशिबयाह का पुत्र था),

36एल्‍योएनई, यअकोबाह, यशोहायाह, असायाह, अदीएल, यसीमिएल, बनायाह,

37जीजा (यह सिपइ का पुत्र, अल्‍लोन का पौत्र, और यदायाह का प्रपौत्र था। यदायाह शिमरी का पुत्र और समअयाह का पौत्र था।)

38ये व्यक्‍ति जिनके नाम क्रमश: उल्‍लिखित हैं, अपने-अपने गोत्र के मुखिया थे। जब इनके पितृकुल में जनसंख्‍या अत्‍यधिक बढ़ गई

39तब ये लोग अपने पशुओं के चारे के लिए घाटी के पूर्व में गदोर के प्रवेश-द्वार पर पहुंचे।

40वहां उन्‍हें अच्‍छा और उपजाऊ चरागाह मिला। चरागाह की भूमि खूब विस्‍तृत, निर्जन और शान्‍त थी; क्‍योंकि वहां के मूल निवासी, जो उनसे पहले वहां निवास करते थे, हाम के वंशज थे।

41जिन लोगों के नाम ऊपर लिखे हुए हैं, यहूदा प्रदेश के राजा हिजकियाह के राज्‍य-काल में यहाँ आए थे। उन्‍होंने हाम के कुलों और मऊनी जाति को, जो उनको वहां मिले थे, पूर्णत: नष्‍ट कर दिया। उन्‍होंने उनको जड़-मूल से खत्‍म कर दिया, और आज तक उनका कोई अवशेष नहीं रहा। वे उनके स्‍थान पर बस गए; क्‍योंकि उनके पशुओं के लिए वहां चारा उपलब्‍ध था।

42शिमोन कुल के पांच सौ व्यक्‍ति सेईर पहाड़ी क्षेत्र की ओर गए। उनके नेता पल्‍टयाह, नअरयाह, रपायाह और उज्‍जिएल थे। ये यिशई के पुत्र थे।

43उन्‍होंने अमालेकी जाति के बचे हुए शेष लोगों को नष्‍ट कर दिया। वे आज तक वहाँ निवास करते हैं।

Hindi CL Bible - पवित्र बाइबिल Copyright © Bible Society of India, 2015. Used by permission. All rights reserved worldwide.

Choose Translation

Switch translation for 1 Chronicles 4.

Reading Settings

Paragraph viewDisplay verses as flowing paragraphs instead of individual lines
Show verse numbersDisplay verse numbers inline
Red letterHighlight the words of Christ in red

Sign in to save your reading preferences across sessions.