1 Chronicles 1CLBSI

1आदम, शेत, एनोश,

2केनन, महल्‍लेल, यारद,

3हनोक, मथूशलह, लामेक,

4नूह, शेम, हाम और याफत।

5ये याफत के पुत्र थे: गोमर, मागोग, मादय, यवन, तूबल, मेशक और तीरस।

6ये गोमर के पुत्र थे: अशकनज, रीपत और तोगर्मा।

7ये यवन के पुत्र हैं: एलीशाह, तर्शीश, तथा कित्ती और रोदानी लोग।

8ये हाम के पुत्र थे: कूश, मिस्र, पूट और कनान।

9ये कूश के पुत्र थे: सबा, हवीला, सबता, रमा और सब्‍तका। ये रमा के पुत्र थे: शबा और ददान।

10कूश ने निम्रोद को जन्‍म दिया। निम्रोद पृथ्‍वी का पहला शक्‍तिशाली पुरुष बना।

11मिस्र इन जातियों का पिता बना: लूदी, अनामी, लहाबी, नप्‍तूही,

12पत्रूसी, कसलूही (इससे पलिश्‍ती जाति निकली) और कप्‍तोरी।

13कनान सीदोन और हेत जातियों का पिता हुआ। सीदोनी कनान की ज्‍येष्‍ठ सन्‍तान थे।

14इनके अतिरिक्‍त यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी

15हिव्‍वी, अर्की, सीनी,

16अर्वादी, समारी और हमाती जातियां भी उसकी सन्‍तान थीं।

17ये शेम के पुत्र थे: एलान, अश्‍शूर, अर्पक्षद, लूद, सीरिया, ऊस, हूल, गेतर और मेशेक।

18अर्पक्षद ने शेलह को जन्‍म दिया, और शेलह ने एबर को।

19एबर के दो पुत्र उत्‍पन्न हुए। पहले पुत्र का नाम पेलग था (उसके समय में पृथ्‍वी विभाजित हुई।) और उसके भाई का नाम योक्‍टन था।

20ये योक्‍टन के पुत्र थे: अल्‍मोदद, शेलप, हसर्मावत, यारह,

21हदोराम, ऊजल, दिक्‍ला,

22ऐबल, अबीमाएल, शबा,

23ओपीर, हवीला और योबाब। ये सब योक्‍टन की सन्‍तान थे।

24शेम, अर्पक्षद, शेलह,

25एबर, पेलग, रऊ,

26सरुग, नाहोर, तेरह,

27अब्राम अर्थात् अब्राहम।

28ये अब्राहम के पुत्र थे: इसहाक और यिश्‍माएल।

29यह उनकी वंशावली है: यिश्‍माएल का ज्‍येष्‍ठ पुत्र नबायोत था। उसके बाद ये पुत्र हुए: केदार, अदबएल, मिबसाम,

30मिश्‍मा, दूमा, मस्‍सा, हदद, तेमा,

31यटूर, नापीश और केदमा। ये यिश्‍माएल के पुत्र थे।

32अब्राहम की रखेल कटूरा थी। उसके ये पुत्र थे: जिम्रान, याक्षान, मदान, मिद्यान, यिशबाक और शूह। ये याक्षान के पुत्र थे: शबा और ददान।

33ये मिद्यान के पुत्र थे: एपा, एपेर, हनोक, अबीदा और एल्‍दाआ। ये सब कटूरा के वंशज थे।

34अब्राहम से इसहाक उत्‍पन्न हुआ था। इसहाक के ये पुत्र थे: एसाव और इस्राएल।

35ये एसाव के पुत्र थे: एलीपज, रूएल, यूश, यालाम और कोरह।

36ये एलीपज के पुत्र थे: तेमन, ओमर, सपी, गताम, कनज, तिम्ना और अमालेक।

37ये रूएल के पुत्र थे: नहत, जेरह, शम्‍मा और मिज्‍जा।

38ये सेईर के पुत्र थे: लोटन, शोबल, सिबओन, अना, दीशोन, एसर, और दीशन।

39ये लोटन के पुत्र थे: हीरो और होमाम। लोटन की बहिन का नाम तिम्‍ना था।

40ये शोबल के पुत्र थे: अल्‍यान, मानहत, ऐबल, शपी और ओनम। ये सिबओन के पुत्र थे: अय्‍या और अना।

41अना का पुत्र दीशोन था। ये दीशोन के पुत्र थे। हमरान, एशबान, यित्रान, और करान।

42ये एसर के पुत्र थे: बिल्‍हान, जावन और याकान। ये दीशन के पुत्र थे: ऊस और अरान।

43जब इस्राएल देश में राजा की प्रथा का आरम्‍भ हुआ, उसके पूर्व एदोम देश में इन राजाओं ने राज्‍य किया था: बेला बेन-बोर। उसकी राजधानी का नाम दिन्‍हाबा था।

44बेला की मृत्‍यु के बाद बोसरा नगर का योबाब बेन-जेरह बेला के स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।

45योबाब की मृत्‍यु हुई। तब तेमानी जाति के देश का हूशम योबाब के स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।

46जब हूशम की मृत्‍यु हुई तब हदद बेन-बदद उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा। हदद ने मोआब के मैदान में मिद्यानी सेना को पराजित किया था। हदद की राजधानी का नाम अबीत था।

47हदद की मृत्‍यु हुई। मसरेका नगर का सम्‍ला उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।

48सम्‍ला की मृत्‍यु हुई। तब शाऊल उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा। वह फरात नदी-तट के रहोबोत नगर का रहनेवाला था।

49शाऊल की मृत्‍यु हुई। तब बालहानन बेन-अकबोर उसके स्‍थान पर राज्‍य करने लगा।

50बालहानन की मृत्‍यु हुई। उसके स्‍थान पर हदद राज्‍य करने लगा। उसकी राजधानी का नाम पाई और पत्‍नी का नाम महेट-बएल था। महेट-बएल की माँ का नाम मटरेद, और नानी का नाम मेजाहब था।

51हदद की मृत्‍यु के बाद एदोम देश में ये सामन्‍त हुए: तिम्‍ना, अलया, यतेत,

52आहलीबामा, एला, पीनोन,

53कनज, तेमान, मिब्‍सार,

54मगदीएल और ईरम। ये एदोम देश के सामन्‍त थे।

Hindi CL Bible - पवित्र बाइबिल Copyright © Bible Society of India, 2015. Used by permission. All rights reserved worldwide.

Choose Translation

Switch translation for 1 Chronicles 1.

Reading Settings

Paragraph viewDisplay verses as flowing paragraphs instead of individual lines
Show verse numbersDisplay verse numbers inline
Red letterHighlight the words of Christ in red

Sign in to save your reading preferences across sessions.