Bible

Create

Inspiring Presentations Without Hassle

Try Risen Media.io Today!

Click Here

1 Chronicles 20

:
Hindi - CLBSI
1 राजा वसन्‍त की वर्षा के बाद युद्ध पर जाते थे। योआब सेना के साथ युद्ध पर गया। उसने अम्‍मोन देश को उजाड़ डाला। वह रब्‍बाह नगर के समीप आया। उसने नगर को घेर लिया। दाऊद यरूशलेम नगर में ही रह गया था। योआब ने रब्‍बाह नगर-निवासियों का वध कर दिया, और नगर को खण्‍डहर बना दिया।
2 दाऊद ने अम्‍मोनी देवता मिल्‍कोम के सिर से सोने का मुकुट उतार लिया, और उसको दाऊद के सिर पर रखा। दाऊद को पता चला कि मुकुट का वजन लगभग पैंतीस किलो है! उसमें एक मणि जड़ा हुआ था। दाऊद नगर से लूट का बहुत माल ले गया।
3 वह नगर के रहनेवालों को भी ले गया, और उन्‍हें आरों, लोहे की गैंतियों और कुल्‍हाड़ियों के काम पर नियुक्‍त किया। उसने ऐसा ही व्‍यवहार अम्‍मोनी राज्‍य के अन्‍य नगरों के साथ भी किया। तत्‍पश्‍चात् दाऊद तथा समस्‍त सेना यरूशलेम नगर को लौट गई।
4 इस घटना के पश्‍चात् गेजेर नगर में पलिश्‍तियों से युद्ध छिड़ गया। इस युद्ध में हूशाह के रहने वाले सिब्‍बकय ने सिप्‍पई को मार डाला, जो रपाई दानव का वंशज था। इस प्रकार पलिश्‍ती राज्‍य दाऊद के अधीन हो गया।
5 कुछ समय पश्‍चात् पलिश्‍तियों के साथ फिर युद्ध होने लगा। इस युद्ध में एलहानान बेन-याइर ने गत नगर के गोलयत के भाई लहमी का वध कर दिया। उसके भाले का डण्‍डा करघे के डण्‍डे के समान था।
6 गत नगर में फिर युद्ध आरम्‍भ हुआ। वहाँ एक भीमकाय पुरुष था। उसके हाथ में छ:-छ: अंगुलियां और पैरों में छ:-छ: अंगुलियां थीं। इस प्रकार उसके हाथ-पैर में चौबीस अंगुलियां थीं। वह भी रपाई दानव का वंशज था।
7 जब उसने इस्राएली जाति को चुनौती दी, तब दाऊद के भाई शिमआ के पुत्र योनातन ने उसे मार डाला।
8 ये गत नगर की रपाई जाति के दानवों के वंशज थे। दाऊद और उसके सेवकों ने अपने हाथ से उन्‍हें मौत के घाट उतार दिया।